एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा, सिर्फ 53 सेकेंड के लिए उड़ता है जहाज

53 सेकंड की इस सबसे छोटी उड़ान के लिए हर रोज यात्रियों को लगभग 14 पाउंड खर्च करने पड़ते हैं. भारतीय रुपयों में अगर इसे कन्वर्ट किया जाए तो यह 1815 के आसपास आएगा.

आपने अब तक दुनिया की सबसे लंबी उड़ान वाली फ्लाइट के बारे में सुना होगा. भारत से अमेरिका या फिर यूरोप जाएं तो आपको कई घंटे तक फ्लाइट का सफर करना पड़ता है. यहां तक कि अगर आप दिल्ली से मुंबई भी फ्लाइट के जरिए जाएं तो भी आप को कम से कम डेढ़ से 2 घंटे का समय लगेगा. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक हवाई उड़ान इतनी ज्यादा छोटी है कि उसे टेक ऑफ के बाद गंतव्य तक पहुंच कर लैंड करने में मात्र 53 सेकेंड का समय लगता है तो आप क्या कहेंगे. सबसे बड़ी बात कि ये एक कमर्शियल उड़ान होती है और हर रोज कई यात्री इस फ्लाइट का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं.

कहां होती है इतनी छोटी उड़ान

सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 53 सेकंड की यह उड़ान स्कॉटलैंड में होती है. दरअसल, स्कॉटलैंड के दो टापूओं के बीच ये हवाई जहाज उड़ान भरता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इन दोनों के बीच कोई पुल नहीं है. इनके बीच का समुंदर इतना पथरीला है कि यहां नाव चलाना भी बहुत मुश्किल है. इस वजह से एक टापू से दूसरे टापू पर जाने के लिए यात्री इस हवाई जहाज का सहारा लेते हैं. इस फ्लाइट को लोगान एयर ऑपरेट करती है, जो पिछले 50 सालों से यहां सर्विस दे रही है.

कितना लगता है किराया

53 सेकंड की इस सबसे छोटी उड़ान के लिए हर रोज यात्रियों को लगभग 14 पाउंड खर्च करने पड़ते हैं. भारतीय रुपयों में अगर इसे कन्वर्ट किया जाए तो यह 1815 के आसपास आएगा. हालांकि, स्कॉटलैंड के हिसाब से यह किराया बेहद कम है. दरअसल, यहां की सरकार इन दोनों टापूओं पर रहने वाले लोगों को इस प्लेन किराए में सब्सिडी देती है, जिसकी वजह से इन लोगों को किराया कम देना पड़ता है. आपको बता दें इन दोनों टापूओं पर लगभग 690 लोग रहते हैं.

क्या है इन टापुओं का नाम

इनमें से एक टापू का नाम है वेस्ट्रे और दूसरे टापू का नाम है पापा वेस्ट्रे. वेस्ट्रे में जहां 600 लोग रहते हैं. वही पापा वेस्ट्रे में करीब 90 लोग रहते हैं. जिस फ्लाइट से यह लोग यात्रा करते हैं, वह बहुत छोटी फ्लाइट है और इसमें एक बार में सिर्फ 8 लोग ही सवार हो सकते हैं. यहां रहने वाले लोगों का गुजारा ज्यादातर टूरिज्म से होता है. दुनियाभर से लोग इस छोटी उड़ान का हिस्सा भरने आते हैं. अगर आप भी इस छोटी उड़ान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको इसके लिए स्कॉटलैंड जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: इस चिड़िया की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत इतनी की iPhone14 खरीद लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल
इस शख्स से ही भगत सिंह ने सीखा था बम बनाना, 63 दिन तक की थी भूख हड़ताल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget