एक्सप्लोरर

ये है भारत का सबसे गर्म शहर, जहां 50 डिग्री तापमान पार करना आम है! जानिए अभी वहां क्या है हालात?

राजधानी दिल्ली समेत अधिकांश शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शहर ऐसा भी है, जहां पर तापमान 50 डिग्री से ऊपर जा रहा है. जानिए ये शहर कहां पर है और वहां क्या स्थिति है.

राजधानी दिल्ली समेत देशभर में भीषड़ गर्मी पड़ रही है. गर्मी से बचने के लिए हर कोई जरूरी उपाय कर रहा हैं. सूर्य की तेज रोशनी के कारण कुछ राज्यों और शहरों का तापमान 48 से 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर का तापमान 50 डिग्री पार कर जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि भारत का सबसे गर्म शहर किस राज्य में है. 

राजस्थान

गौरतलब है कि राजस्थान राज्य में बाकी राज्यों की तुलना में अधिक गर्मी पड़ती है. कई शहरों का तापमान तो 48 डिग्री से भी अधिक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के फलौदी में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. यहां पारा 49.4 डिग्री सेल्सियस यानी लगभग 50 डिग्री तक पहुंच गया. इसके अलावा बाड़मेर प्रदेश का दूसरा गर्म जिला है. यहां का तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं राजस्थान में तीसरे नंबर पर जैसलमेर है,  आज जैसलमेर का तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं चौथे नंबर पर पिलानी है, जहां का तापमान 48.5 डिग्री है. इसके अलावा राजस्थान के 9 अन्य शहरों में पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है.

राजस्थान में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर महीने के बीच राजस्थान में सामान्य बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक इन क्षेत्रों में एलपीए का 92 से 108 फीसदी बारिश हो सकती है, जो सामान्य श्रेणी में आती है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी. वहीं 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी होने की संभावना है.

फलौदी में क्या स्थिति

फलौदी में रहने वाले एक शख्स ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि गर्मी के कारण उनके शहर की स्थिति काफी खराब है. उन्होंने कहा कि दिन के वक्त धूप इतना तेज होती है कि घर से बाहर निकलना संभव नहीं होता है. उन्होंने कहा हम सभी लोग खेती से लेकर हर जरूरी काम सुबह के वक्त करते हैं. 

भारत में गर्मी का तांडव

राजस्थान के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ी रही है. स्थिति ये है कि हिटवेव से बचने के लिए अलग-अलग राज्य सरकारों ने लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है. वहीं खासकर सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच जरूरी काम नहीं होने पर घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है. क्योंकि तेज धूप के कारण आप हिट वेव का शिकार हो सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी के समय हर किसी को अधिक पानी पीते रहने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: हवाई जहाज में सीट बेल्ट बांधना क्यों होता है जरूरी, क्या ऐसा नहीं करने वाले पैसेंजर को मिलती है सजा?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Conflict: जंग अमेरिका और इजरायल से, लेकिन खाड़ी देशों को क्यों तबाह कर रहा ईरान, जान लीजिए वजह
जंग अमेरिका और इजरायल से, लेकिन खाड़ी देशों को क्यों तबाह कर रहा ईरान, जान लीजिए वजह
Animal Teeth: जानवर ब्रश नहीं करते लेकिन इनके दांत सफेद क्यों रहते हैं? कभी सोचा है
जानवर ब्रश नहीं करते लेकिन इनके दांत सफेद क्यों रहते हैं? कभी सोचा है
खान सर या ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद... कौन करता है ज्यादा कमाई, देख लीजिए नेटवर्थ?
खान सर या ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद... कौन करता है ज्यादा कमाई, देख लीजिए नेटवर्थ?
एक मैच खेलकर कितना कमाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें टीम इंडिया में आने के बाद कितनी बढ़ गई मैच फीस?
एक मैच खेलकर कितना कमाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें टीम इंडिया में आने के बाद कितनी बढ़ गई मैच फीस?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget