एक्सप्लोरर

कश्मीर के मुद्दे पर UNSC में ये देश लगाता है पाकिस्तान के खिलाफ वीटो, जान लीजिए नाम

रूस कश्मीर विवाद को भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा मानता आया है. रूस ने UNSC में कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश या संस्था के हस्तक्षेप का विरोध किया है.

Kashmir Issue: भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव का सबसे बड़ा मुद्दा कश्मीर विवाद ही है. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद से ही दोनों देशों के बीच कश्मीर झगड़े की जड़ रहा है. यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच चार बार सीधा सैन्य टकराव हो चुका है. बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के केंद्र में भी कश्मीर ही था.

पाकिस्तान, पीओके पर अपना दावा करता है, लेकिन भारत ने हमेशा इसे अपना हिस्सा माना. भारत का हमेशा से रुख रहा है कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पाकिस्तान के साथ सीधी बातचीत हो, लेकिन पाकिस्तान हमेशा से कश्मीर विवाद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की कोशिश करता रहा है, हालांकि हर बार पाकिस्तान को मुंह की ही खानी पड़ी है. दरअसल, पाकिस्तान या उसके हितैषी चीन ने जब-जब कश्मीर विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने की कोशिश की, भारत के पुराने दोस्त ने इस मुद्दे पर वीटो लगा दिया. आइए जानते हैं वो कौन सा देश है जो कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के खिलाफ वीटो लगाता आया है, जानिए उस देश का नाम और कश्मीर मुद्दे पर इस देश का रुख.

ये देश पाकिस्तान के खिलाफ लगाता है वीटो

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य देश हैं, जिनके पास वीटो पावर है. ये देश वीटो का इस्तेमाल कर किसी भी प्रस्ताव को खारिज करा सकते हैं, चाहें उस प्रस्ताव को कितने भी देशों का समर्थन प्राप्त हो. जहां तक कश्मीर मुद्दे की बात है तो रूस ने कई बार पाकिस्तान के खिलाफ और भारत के समर्थन में अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. शीत युद्ध के समय में रूस ने कई बार UNSC में वीटो पावर का इस्तेमाल कर कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीय करण को रोक कर भारत का समर्थन किया था. इसके बाद 1957, 1962 और 1971 में भी रूस ने वीटो का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया था.

कश्मीर पर क्या है रूस का रुख

कश्मीर पर रूस भारत के रुख का समर्थन करता है. रूस का मानना है कि कश्मीर विवाद भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है और दोनों देशों को इसे आपस में सुलझाना चाहिए. रूस कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश या संस्था के हस्तक्षेप का विरोध करता आया है. भारत ने जब जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के प्रावधानों को खत्म किया था, तब भी रूस ने इसे भारत का अंदरूनी मुद्दा बताया था. वहीं, पाकिस्तान के हितैषी चीन का कहना है कि कश्मीर विवाद को किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से सुलझाया जाना चाहिए, जोकि पाकिस्तान की लाइन है.

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान की इस खूबसूरत लड़की से थर-थर क्यों कांपता है पूरा पाकिस्तान? जानें इनके बारे में सबकुछ

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
Khan Market History: दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget