एक्सप्लोरर

हीरे का बना है ये पूरा ग्रह, पृथ्वी से सिर्फ इतनी दूरी पर है मौजूद, जानिए यहां कब पहुंचेगा इसरो

हम जिस ग्रह की बात कर रहे हैं उसका आधिकारिक नाम 55Cancri E है. इसे वैज्ञानिकों ने साल 2004 में खोजा था. तब से ही दुनियाभर की तमाम स्पेस एजेंसियों की नजर इस ग्रह पर है.

पृथ्वी पर मौजूद सबसे महंगी चीजों की जब भी बात होती है, उसमें हीरा जरूर होता है. धरती पर ऐसे ऐसे हीरे मौजूद हैं जिनकी कीमत का अंदाजा आप लगा भी नहीं सकते. कोहिनूर उसी का एक उदाहरण है. लेकिन आज हम आपको पृथ्वी पर मौजूद किसी हीरे के बारे में नहीं बताने वाले हैं, बल्कि एक ऐसे ग्रह के बारे में बताने वाले हैं, जो खुद पूरा का पूरा हीरे से बना है. यानी इसकी हर एक परत हीरे की है. सोचिए अगर धरती के वैज्ञानिक भविष्य में यहां कोई अंतरिक्षयान भेजने में कामयाब हो गए तो धरती पर भी हर इंसान के पास हीरा ही हीरा होगा. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको हम इस ग्रह से जुड़ी सभी जानकारियां देते हैं.

पृथ्वी से कितनी दूर है हीरे वाला ग्रह?

हम जिस ग्रह की बात कर रहे हैं उसका आधिकारिक नाम 55Cancri E है. इसे वैज्ञानिकों ने साल 2004 में खोजा था. तब से ही दुनियाभर की तमाम स्पेस एजेंसियों की नजर इस ग्रह पर है. आपको बता दें, वैज्ञानिकों ने इस ग्रह की खोज रेडियल वेलोसिटी के जरिए की थी. इसके बारे में सबसे खास बात ये है कि यह ग्रह किसी सूरज का नहीं बल्कि ऐसो तारों का चक्कर लगाता है जिनका कार्बन अनुपात ज्यादा होता है, यही वजह है कि इस ग्रह को कुछ लोग एक्सो प्लैनेट भी कहते हैं.

हीरे का कैसे बन गया ये पूरा ग्रह?

किसी भी आम इंसान के लिए ये एक बड़ा सवाल है. दरअसल, हीरे का प्राकृतिक रूप से निर्माण तभी होता है, जब कार्बन बहुत अधिक तापमान पर गर्म हो जाए. इस ग्रह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, इस ग्रह पर भी कार्बन का अनुपात ज्यादा है और यह जिन तारों का चक्कर लगाता है उन पर भी कार्बन का अनुपात ज्यादा है. ऐसे में जब ये ग्रह कार्बन के तारों का चक्कर लगाते हैं तो कई बार इनका तापमान इतना ज्यादा हो जाता है कि इन पर मौजूद ग्रेफाइट हीरे में बदल जाता है. 

बहुत तेजी से बीतता है वक्त

इस ग्रह के बारे में एक बात और बहुत खास है कि यहां समय बहुत तेजी से बीतता है. दरअसल, यहां मात्र 18 घंटे में एक साल पूरा हो जाता है. जबकि इस ग्रह के तापमान की बात करें तो ये 2000 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है. वहीं पृथ्वी से इसकी दूरी की बात करें तो ये धरती से 40 प्रकाश वर्ष दूर है. भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की इस ग्रह पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: भारत के इस योद्धा ने बनाया था दुनिया का पहला रॉकेट, अंग्रेजों के लिए बन गया था काल- NASA में मौजूद है तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget