एक्सप्लोरर

दुनिया के इन शहरों में नहीं मर सकता कोई, लगा है प्रतिबंध! जानिए क्या है इस अजीबों-गरीब बैन की वजह

आमतौर पर जब किसी की मौत हो जाती है, तो लोग धार्मिक रीति रिवाजों के मुताबिक डेडबॉडी का अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन यहां कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताया गया है, जिनमें मरने पर बैन लगाया गया है.

Death Is Banned In These Cities: हर जीवित प्राणी की मौत निश्चित है. यह जीवन का अटल और कड़वा सच है. कोई चाह कर भी अपनी मौत को नहीं रोक सकता है. हर धर्म में मौत के बाद अलग-अलग रिवाजों के मुताबिक डेडबॉडी का अंतिम संस्कार किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है, दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां किसी को मरने की परमिशन नही है? ये सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन ये हकीकत है. दरअसल, दुनिया के कुछ शहरों में मरने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. आइए जानते हैं इस अजीब प्रतिबंध के पीछे की वजह क्या है और ये किन शहरों में है.

इत्सुकुशिमा, जापान (Itsukushima, Japan)

इत्सुकुशिमा जापान का एक छोटा सा द्वीप है, जो धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. 1868 तक यहां पर लोगों को या तो मरने या जन्म देने की अनुमति नहीं थी. और यहां की अजीब बात यह है कि आज भी इस द्वीप पर कोई कब्रिस्तान और यहां तक कि हॉस्पिटल तक भी नहीं है.

लैंजारोट, स्पेन (Lanzarote, Spain)

स्पेन के लैंजारोट में स्थानीय कब्रिस्तान अक्सर भरा रहता था. इसे देखते हुए साल 1999 में ग्रेनाडा प्रांत के गांव के मुखिया ने मृत्यु के बाद कब्रिस्तान में दफनाने को बहिष्कार किया था. यह राजनीतिक कदम के तहत लिया गया निर्णय था, लेकिन यह वाकई ऐतिहासिक घटना थी. तब तक जब तक नगरपालिका को नया कब्रिस्तान नहीं मिला, प्रांत की 4000 आबादी को बस एक छोटे से कब्रिस्तान का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी.

कुग्नॉक्स, फ्रांस (Cugnaux, France)

फ्रांस के कुग्नॉक्स शहर का हाल भी कुछ इसी तरह का है, जहां के मेयर को साल 2007 में नए कब्रिस्तान की अनुमति नहीं मिली थी. उन्होंने तब मृत्यु पर ही प्रतिबंध लगा दिया था. बाद में उन्होंने अपने लोकल कब्रिस्तान को विस्तृत कर दिया था और इसके बाद उस बैन को हटा दिया गया था.

लॉन्गइयरव्येन, नॉर्वे (Longyearbyen, Norway)

नॉर्वे का छोटा-सा शहर लॉन्गइयरव्येन, कोयला खनन के लिए प्रसिद्ध है. यहां भी लोगों की मृत्यु को या उन्हें दफनाने को कानूनन अपराध माना जाता है. इसका कारण यह है कि ये शहर आर्कटिक सर्कल के बहुत करीब है, और यहां का मौसम आमतौर पर ठंडा रहता है, जिससे मृत शरीर को सड़ने से बचाया जाता है. लेकिन इससे संक्रमित बीमारियों के पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए, यदि लॉन्गइयरव्येन में किसी की मृत्यु होती है, तो उन्हें तुरंत नॉर्वे के अन्य शहरों के लिए भेज दिया जाता है.

ले लवंडौ, फ्रांस (Le Lavandou, France)

फ्रांस के ले लवंडो शहर में भी मरने पर प्रतिबंध लगा था, क्योंकि शहर के मेयर को एक नए कब्रिस्तान बनवाने की परमिशन नहीं मिली थी. साल 2000 में इस कानून के बनने के बाद शहर के भीतर मृत्यु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

यह भी पढ़ें - आखिर क्या है लंगड़ा आम की कहानी, इसे कैसे मिला यह नाम? जानिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget