एक्सप्लोरर

दुनिया का पहला 'रोबोट वकील' बन गया मुजरिम...अब कोर्ट में उसी के खिलाफ चलेगा केस

अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी डू नॉट पे उस वक्त पहली बार चर्चा में आई थी जब उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसा रोबोट तैयार किया था... जो बिल्कुल वकील की तरह किसी का केस लड़ सकता था.

टेक्नोलॉजी तेजी से अपना रूप बदल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद तकनीक एक नई क्रांति की ओर बढ़ रही है. इंसानों की जगह धीरे-धीरे रोबोट ले रहे हैं. लेकिन क्या रोबोट इंसानों की तरह किसी भी काम को करने में उतने ही सक्षम हो पाएंगे जितने के इंसान होते हैं... इस पर अभी भी कई सवाल हैं. इसी तकनीक से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें दुनिया का पहला रोबोट वकील अब खुद एक मुजरिम बन गया है. यानी जिस रोबोट को एक वकील के तौर पर तैयार किया गया था और उसके अंदर तमाम तरह के कानूनी दांवपेच फीड किए गए थे... उसे खुद अब कोर्ट में एक मुजरिम की तरह पेश होना पड़ेगा. चलिए आपको यह पूरा मामला समझाते हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अमेरिका के एक कोर्ट में दुनिया के पहले रोबोट वकील पर केस दर्ज हुआ है. शिकागो की लॉ फर्म ऐडल्सन ने सुपीरियर कोर्ट ऑफ स्टेट ऑफ कैलिफोर्निया में इस रोबोट वकील पर मुकदमा दायर किया है और दलील दी है कि बिना किसी डिग्री या लाइसेंस के यह रोबोट कानूनी प्रैक्टिस कर रहा है जो पूरी तरह से गैरकानूनी है.

किस कंपनी ने बनाया है यह रोबोट

इस रोबोट को बनाया है एक अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी डू नॉट पे ने. डू नॉट पे उस वक्त पहली बार चर्चा में आई थी जब उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसा रोबोट तैयार किया था... जो बिल्कुल वकील की तरह किसी का केस लड़ सकता था. जनवरी में इसका ट्रायल भी किया गया था. लेकिन अब जे ऐडल्सन लॉ फर्म ने इस स्टार्टअप कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है और इसके रोबोट वकील को कोर्ट में पेश करने की पेशकश हुई है.

क्या करता था यह रोबोट

कंपनी के सीईओ जोशवा ब्राउडर ने इस मुद्दे पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे लिए एक बुरी खबर है, अमेरिका के एक अमीर लॉ फर्म ऐडल्सन ने दो नॉट पे के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त रोबोट वकील के कामकाज को खत्म करने की अपील की है. कंपनी का कहना है कि रोबोट अब तक सिर्फ ओवरस्पीडिंग से जुड़े मामलों पर ही कानूनी सलाह बहस और अपनी दलीलें देता है. लेकिन अब इस वकील रोबोट के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है और यह खुद कोर्ट में एक मुजरिम की तरह पेश होने वाला है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका की मेनेसोटा नदी में छिपा है दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य, आधे रास्ते में गायब हो जाता है पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
Panna Diamond: कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल
कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget