एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट पेपर, कीमत सुनने वालों के उड़ जाएंगे होश

ऐसी कई चीजें हैं, जिसका इस्तेमाल आम आदमी हर रोज करता है. इसमें टॉयलेट पेपर भी शामिल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टॉयलेट पेपर ऐसा है, जिसकी कीमत लाखों में है और ये सोने का बना हुआ है.

जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं. इसमें से एक टॉयलेट पेपर भी है. जिसका इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं. किसी भी टॉयलेट पेपर का रेट आमतौर पर 100 रुपये से 500 तक होता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे टॉयलेट पेपर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका रेट लाखों में है. 

टॉयलेट पेपर 

टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल अधिकांश लोग हर दिन रोज करते हैं. रोज इस्तेमाल होने वाला टॉयलेट पेपर बाजार में सस्ते दाम मिल जाता है. जानकारी के मुताबिक अलग-अलग क्वॉलिटी और कंपनी वाला टॉयलेट पेपर 100 से 500 रुपये के बीच मिल जाता है. कुछ टॉयलेट पेपर इससे महंगे भी होते हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी टॉयलेट पेपर का रेट लाखों में हो सकता है. जी हां एक टॉयलेट पेपर ऐसा है, जिसका रेट सुनकर आप चौक जाएंगे.   

दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट पेपर

दरअसल दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट पेपर सोने से बना हुआ है. ऑस्‍ट्रेलिया की कंपनी टॉयलेट पेपर मैन ने इसे बनाया है. इस टॉयलेट पेपर में कंपनी ने 22 कैरेट गोल्‍ड का इस्तेमाल किया है. इसके 1 रोल की कीमत में आप भारत में एक छोटा हेलीकॉप्‍टर खरीद सकते हैं. हालांकि कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक उसका बनाया यह टॉयलेट पेपर रोल बिक चुका है और फिलहाल उसके पास स्‍टॉक नहीं है. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसने 22 कैरेट सोने से बने इस पेपर रोल को किसे बेचा है.

लाखों में कीमत

 कंपनी ने इस टॉयलेट पेपर की कीमत 10,75,45,750 रुपये रखा था. वहीं इसके साथ शैम्‍पेन की बोतल फ्री दी गई थी. कंपनी के मुताबिक सोने से बना 3 प्‍लाई का यह टॉयलेट पेपर बेहद मुलायम है. जैसे ही आप इसका उपयोग करेंगे, इस पर लगे सोने के कण नीचे गिर जाएंगे. 

फ्लोरिडा स्‍माइल्‍स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक  इसे बनाने वाली कंपनी के मुताबिक सोने का टॉयलेट पेपर बनाने का आइडिया उन्‍हें दुबई के घरों और होटलों में सोने से बनी टॉयलेट सीट देखकर आया था. कंपनी को लगा कि जब टॉयलेट सोने का है, तो टॉयलेट पेपर भी उसमें उसी स्‍तर का इस्तेमाल होना चाहिए. टॉयलेट पेपर मैन टॉयलेट पेपर, हैंड सेनेटाइजर, क्लिनिंग प्रोडक्‍ट और हैंड ग्‍लोब्‍स समेत कई तरह की चीजें बनाती है.

बता दें कि हॉन्गकॉन्ग की ज्वैलरी ब्रांड कोरोनेट ने सोने के टॉयलेट को कुछ साल पहले बनाया था. इस टॉयलेट को शंघाई में 2019 में हुए चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था. इस टॉयलेट की सीट में 40,815 हीरे जड़े हुए हैं, जो कुल 334.68 कैरेट के हैं. कंपनी ने टॉयलेट की कीमत उस वक्‍त 9 करोड़ 22 लाख रुपये बताई थी. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कुछ साल पहले दुबई के राजा अब्बदुल्लाह ने भी अपनी बेटी के दहेज में सोने का बना टॉयलेट दिया था.

ये भी पढ़ें:ये हैं भारत के सबसे ऊंचे और बड़े बांध, एक तो दुनिया के सबसे ऊंचे डैम में एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget