एक्सप्लोरर

वो जगह जहां आज भी खरीदी और बेची जाती हैं दुल्हनें, मोल-भाव कर खरीद लेते हैं लड़के

अक्सर हम बाजार जरुरत की चीजें खरीदने जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बाजार में दुल्हन भी मिलती हैं? आज हम आपको एक ऐसे ही मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं.

जब भी कोई शादी होती है तो लड़का-लड़की अपनी पंसद से शादी करते हैं या फिर उनका परिवार उनके लिए दूल्हा-दुल्हन चुनता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां दुल्हन बेची जाती हैं? जी हां, एक जगह ऐसी भी है जहां दुल्हन बेची और खरीदी जाती हैं. यहां बाजार में लोग दुल्हन को न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उसे खरीद कर भी ले आते हैं.

यहां बेची जाती हैं दुल्हनें

बुल्गारिया में लगने वाली मंडी में सब्जियों या घरेलू सामान का नहीं बल्कि दुल्हनों का बाजार लगता है. ये मंडी बुल्गारिया के स्तारा जागोर नाम की जगह पर लगती है. इस जगह पर मर्द अपने परिवार के साथ आकर अपने लिए पसंद की लड़की चुनते हैं. जो लड़की लड़के को पसंद आती है, उसकी मोल-भाव किया जाता है. लड़की के घरवाले जब दिए जा रहे दाम से संतुष्ट हो जाते हैं, तब उस कीमत में अपनी बेटी को लड़के के हवाले कर दिया जाता है. इसके बाद लड़का उस लड़की को घर ले आता है और उसे अपनी पत्नी का दर्जा दे देता है.

गरीबों के लिए लगाया जाता है बाजार

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बाजार में सभी शामिल नहीं होते, बल्कि दुल्हन का ये बाजार गरीब लड़कियों के लिए लगाया जाता है. अमूमन शादियों में काफी खर्च होता है. ऐसे परिवार जो अपनी बेटी की शादी नहीं करवा पाते, वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले कर जाते हैं, फिर लड़कों के घरवाले या फिर लड़का उस मंडी में जाता है और लड़की के घरवालों के हिसाब से पैसे देकर वो उस लड़की को खरीद लेता है. ये प्रथा बुल्गारिया में सालों से चली आ रही है.

बाजार में अलग-अलग कीमत पर मिलती हैं लड़कियां

इस बाजार में बिकने वाली लड़कियों की कीमत अलग-अलग तय होती है. वहीं उस लड़की की कीमत सबसे ज्यादा होती है जिसने बाजार में बिकने से पहले किसी मर्द से संबंध नहीं बनाया हो. हालांकि बाजार में दुल्हन खरीदने और बेचने वालों के लिए भी नियम होते हैं. दरअसल इस बाजार में कलाइदझी समुदाय के लोग अपनी बेटी बेचते हैं. ऐसे में उन्हें खरीदने वाले का भी इसी समुदाय का होना अनिवार्य है. इसके अलावा लड़की वालों का गरीब होना भी जरूरी होता है. इस बाजार में आर्थिक रूप से मजबूत परिवार अपनी बेटी को नहीं बेच सकते. साथ ही इस बाजार में खरीदी गई लड़की को बहू का दर्जा देना जरुरी है.

यह भी पढ़ें: आखिर सोलर पैनल से कैसे जनरेट होती है बिजली, यहां समझें पूरा प्रोसेस, क्या इसे घर पर भी बना सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget