एक्सप्लोरर

पृथ्वी से हर साल इतना दूर जा रहा है चंद्रमा, जानिए धरती पर इसका क्या पड़ेगा असर

आज इंसान चांद तक पहुंच चुका है. लेकिन अभी भी अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है. क्या आप जानते हैं कि हर साल पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी बढ़ रही है. जानिए इसके पीछे की वजह क्या है.

स्पेस रहस्यों से भरी दुनिया है. स्पेस को समझने के लिए लेकर भारत समेत दुनियाभर की स्पसे एजेंसी काम कर रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांद पृथ्वी से हर साल दूर होते जा रहा है. जी हां, चांद और धरती के बीच की दूरी हर साल बढ़ रही है. आज हम आपको बताएंगे कि अभी तक चांद और पृथ्वी के बीच में कितनी दूरी बढ़ी है और इसका असर धरती पर क्या पड़ेगा. 

चांद

बता दें कि चंद्रमा 4.5 अरब वर्षों से अधिक समय से पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबित चंद्रमा का जन्म मंगल के आकार की एक वस्तु के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी हर साल बढ़ रही है. खगोलविदों के मुताबिक चंद्रमा हर साल करीब 3.8 सेमी धरती से दूर होता जा रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका कारण अंतरिक्ष में हैवी प्लैटनरी बॉडीज हैं. खगोलविदों का कहना है कि गैलेक्सी में ग्रह होते हैं. लेकिन हर ग्रह का अपना-अपना संतुलन होता है. सभी ग्रह एकदूसरे को आकर्षित भी करते हैं. चंद्रमा के दूर जाने की वजह भी यही है. 

एक दिन में कितने घंटे

अभी सामान्य तौर पर एक दिन में 24 घंटे होते हैं. लेकिन चांद की बढ़ती दूरी के कारण दिन लंबे हो रहे हैं.  वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के सौरमंडल में अरबों साल से जारी चंद्रमा के दूर खिसकने की प्रक्रिया के कारण हमारे दिन की लंबाई बदल रही है. जानकारी के मुताबिक चंद्रमा हमारे ग्रह पृथ्‍वी से करीब 3 लाख 84 हजार 400 किमी दूर है. वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 245 करोड़ साल पहले चंद्रमा धरती से करीब 3 लाख 21 हजार 869 किमी की दूरी पर था. आसान शब्‍दों में कहें तो इस दौरान धरती और चांद के बीच की दूरी 62 हजार 531 किमी बढ़ गई है. लेकिन अब जैसे-जैसे चांद धरती से दूर होगा, वैसे-वैसे हमारे दिन के घंटे बढ़ते जाएंगे. 

खगोलविदों ने अनुमान के मुताबिक बताया है कि 245 करोड़ साल पहले चांद धरती से अभी की दूरी के मुकाबले ज्यादा नजदीक था. उस वक्त एक दिन में सिर्फ 16.9 घंटे ही होते थे. लेकिन समय बीतने पर चांद की दूरी बढ़ने के साथ दिन में 24 घंटे हुए हैं. हालांकि इस तरह की घटना का धरती पर रहने वाले जीव-जंतु, इंसान, वनस्‍पति और दूसरी सभी चीजों के जीवन पर कोई फर्क पड़ने में अभी लाखों साल लगेंगे. नासा के खगोलविदों ने 1969 में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा की सतह पर रिफ्लेक्टिव पैनल लगाए थे. इसके बाद उन्हें चांद को लेकर कुछ महसूस हुआ था. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने महसूस किया है कि हर साल एक तय रफ्तार के साथ चांद हमसे दूर हो रहा है.

ये भी पढ़ें: हमारी पृथ्वी का चांद गायब हो गया तो क्या होगा? जानें क्या फिर भी बची रहेगी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Debt: ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
ईरान को कितना कर्ज दे चुका है भारत, जानें उस पर कितना उधार?
World War 1 Deaths: पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े
पहले विश्व युद्ध में कितनी हुई थी मौतें, थर्ड वर्ल्ड वॉर की आहट के बीच देख लीजिए आंकड़े
LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
LPG संकट आया तो सबसे पहले किसे दी जाएगी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार की प्रियॉरिटी लिस्ट में कौन-कौन?
बिना पानी पिए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, जान लीजिए जवाब
बिना पानी पिए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget