एक्सप्लोरर

Longest Train In India: चार मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई पिनाका नहीं बल्कि ये है देश की सबसे लंबी ट्रेन

Which Is The longest Train In India: देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी है जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया. इस ट्रेन की लंबाई 3.5 किलोमीटर है.

Pinaka Train: हाल ही में उत्तर मध्य रेलवे ने तमाम खूबियों वाली पिनाका ट्रेन लॉन्च की है. 2.7 किलोमीटर लंबी यह ट्रेन असल में एक मालगाड़ी है. इसकी लंबाई बहुत ज्यादा है. ऐसे में लोगों में यह उत्सुकता है कि क्या पिनाका देश की सबसे लंबी ट्रेन है? अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि देश की सबसे लंबी ट्रेन कौन-सी है और उसकी क्या खासियत है-

पिनाका ट्रेन के बारे में-

पिनाका ट्रेन को उत्तर मध्य रेलवे ने लॉन्च किया है. इसे लॉन्च करने का कारण तेज रफ्तार के साथ अधिक मात्रा में माल की ढुलाई करना है. पिनाका ट्रेन की खास बात ये है कि पहली बार चार ट्रेन को जोड़कर इसे लॉन्च किया गया है. साथ ही इसमें दो रेल इंजन हैं. इसके अलावा पिनाका ट्रेन में 232 वैगन हैं. पिनाका के लॉन्च होने से माल ढुलाई को गति मिलेगी.

वासुकी है देश की सबसे लंबी ट्रेन-

इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2.7 किलोमीटर लंबी पिनाका की लंबाई बहुत अधिक है. लेकिन यह देश की सबसे लंबी ट्रेन नहीं है. देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी है जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया. इस ट्रेन की लंबाई 3.5 किलोमीटर है. जहां पिनाका में 2 इंजन हैं वहीं वासुकी ट्रेन में 6 इंजन हैं.

इसके अलावा वासुकी ट्रेन में 295 बोगियां है जिनमें 27 हजार टन के लगभग वजन लेकर जाया जा सकता है. इस ट्रेन में 5 मालगाड़ियों को एक साथ जोड़ा गया है. गौरतलब है कि वासुकी भी एक मालगाड़ी है. अपनी लंबाई और कुल जोड़ी गई मालगाड़ियों की संख्या के लिहाज से यह देश की सबसे लंबी ट्रेन है.

इसलिए बनाई जा रही हैं लंबी मालगाड़ियां-

भारतीय रेलवे के द्वारा लंबी मालगाड़ियां बनाए जाने का कारण है ज्यादा से ज्यादा माल की ढुलाई. जिससे कि आवश्यक चीजों और कोयला जैसे ऊर्जा संसाधन की डिमांड को समय से पूरा किया जा सके. इसके अलावा व्यापारिक प्रगति भी इसका उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें- Interesting Fact: आखिर नाखून कटने पर बाकी जगह की तरह दर्द क्यों नहीं होता, जानिए कारण

             Height Fear: आपको ऊंचाई से लगता है डर? ये हो सकता है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget