एक्सप्लोरर

धरती की वो जगह जहां हजारों किलोमीटर दूर तक नहीं है इंसान का नामों निशान, स्पेस के इस काम के लिए होती है इस्तेमाल

धरती की सबसे सुनसान जगह पाइंट निमो है. इस जगह के हज़ारों किलोमीटर दूर-दूर तक इंसान नज़र नहीं आता. हालांकि ये एक ख़ास काम के लिए बहुत ज़रूरी है.

Point Nemo: धरती पर ऐसी कई जगहें हैं जहां जो किसी न किसी वजह से ख़ाली पड़ी हुई हैं. वहीं आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां यदि आप गए तो आपको ये जगह भूतिया लग सकती है. दरअसल इस जगह के हज़ारों किलोमीटर दूर तक इंसान का नामोनिशान नहीं है. इस जगह पर भयानक आवाजें आती रहती हैं. यहां इंसान तो दूर जानवर भी नज़र नहीं आते. हालांकि ये जगह वैज्ञानिकों के लिए बहुत काम की है. तो चलिए आज हम इसके बारे में जानते हैं.

इस जगह पर हज़ारों किलोमीटर दूर तक नहीं रहता इंसान

दरअसल हम पाइंट निमो की बात कर रहे हैं. इस जगह की खोज एक सर्वे इंजीनियर Hrvoje Lukatela ने साल 1992 में की थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जगह पर इंसान तो दूर की बात है बल्कि यहां जानवर या जीव-जंतु भी नजर नहीं आते. आश्चर्य की बात ये है कि यहां कोई वनस्पति भी नहीं है. यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे सुनसान जगह कहा जाता है. यहां कोई व्यक्ति जाने का सपना भी नहीं देखता.

हालांकि ये जगह वैज्ञानिकों के बहुत काम की है. दरअसल पाइंट निमो में स्पेस से खराब हुई सैटेलाइट को गिराया जाता है. एक रिपोर्ट की मानें तो स्पेस से ख़राब हुई लगभग 100 सैटेलाइट का कबाड़ यहां इकट्ठा हो चुका है, जो हज़ारों किलोमीटर दूर तक नज़र आता है.

कोई देश नहीं रखता पॉइंट निमो पर अधिकार

ये जगह प्रशांत महासागर के बिल्कुल बीचोंबीच स्थित है.  जिसके आसपास दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड स्थित हैं. इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है. इस जगह के सुनसान होने की एक वजह इसे भी माना जा सकता है.

बेहद पास है अंतरिक्ष

एक तरह से आप इस जगह को अंतरिक्ष से बेहद पास भी मान सकते हैं. दरअसल इस जगह के सबसे पास स्थित द्वीप 2,700 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. वहीं यदि इस जगह से 400 किलोमीटर की दूरी पर जाने पर आप अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंच जाएंगे. इस तरह इस जगह को अंतरिक्ष की सबसे करीबी जगह माना जा सकता है.

आती हैं रहस्यमयी आवाजें

यहां जाने पर आपको ऐसा सन्नाटा नज़र आएगा, जो आपकी रूह तक को कांपने पर मजबूर कर सकता है. साल 1997 में समुद्र वैज्ञानिकों को पॉइंट निमो के पूर्व में लगभग 2,000 किमी से एक रहस्यमयी आवाज सुनाई दी थी. ये आवाज़ ब्लू व्हेल से भी तेज़ शोर वाली थी. जिसे सुनकर वैज्ञानिक भी उलझन में पड़ गए कि आख़िर ये आवाज़ है किस चीज की. कुछ लोगों ने इसे दूसरी दुनिया की आवाज़ बताया तो वहीं कुछ ने इसे भूतिया आवाज़ कहा.

कहा जाता है कि इस जगह पर चट्टानें टूटती रहती हैं. यहां से आने वाली रहस्यमयी आवाज़ों को भी यहां टूटती रहने वाली चट्टानों से जोड़कर देखा जाता है. कहा जाता है कि बर्फ़ की चट्टानों की लगातार टूटते रहने की वजह से उनकी फ्रिक्वेंसी से ये आवाज़ें आती हैं.

यह भी पढ़ें: 500 Notes Making Cost: 500 रुपये के पुराने और नए वाले नोट में मेकिंग का खर्च किसमें ज्यादा है, पहले कितना आता था खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget