एक्सप्लोरर

Strongest Creature In World: जमा दो या उबाल दो, सिर्फ इस जीव पर नहीं पड़ता कोई फर्क, क्या आपको पता है इसका नाम?

Strongest Creature In World: दुनिया में एक जीव ऐसा है, जिसको जमाने से लेकर पानी में उबाल देने से भी वो मरता नहीं है. इस जीव को टार्डिग्रेड कहा जाता है. ये दुनिया के हर कोने में पाया जाता है.

Strongest Creature In World: गर्मियों में जब तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने लगता है तो हम बेचैन होने लगते हैं. हमें एसी, कूलर की जरूरत महसूस होने लगती है. वहीं तब तापमान 20 डिग्री से नीचे जाता है तो स्वेटर की जरूरत होती है. लेकिन सोचिए अगर तापमान माइनस में जाने लगे या फिर गर्मी 40 डिग्री से बढ़ने लगे तो क्या होगा. लेकिन आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी जिंदा रह सकता है. अगर इसे पानी में जमा देंगे तो भी ये जिंदा रहेगा. ये अंतरिक्ष में भी जिंदा रहता है. इस जीव को धरती का सबसे कठोर जंतु माना जाता है. 

खौलते पानी से लेकर जमा देने पर भी जिंदा रहते हैं टार्डिग्रेड

इस कठोर माने जाने वाले जानवर को टार्डिग्रेड्स के नाम से जाना जाता है. इसे वॉटर बीयर भी कहते हैं. टार्डिग्रेड्स को आप खौलते पानी में डालिए चाहे तो इसे जमा दीजिए, चाहे इसे कुचल दीजिए या फिर अंतरिक्ष में फेंक दीजिए ये फिर भी जिंदा रहेगा. हैरानी की बात तो ये है कि साल 2007 में वैज्ञानिकों ने काफी सारे टार्डिग्रेड्स को अंतरिक्ष में सैटेलाइट के जरिए भेजा था. जब वो स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा तो टार्डिग्रेड न सिर्फ जिंदा था, बल्कि उसने अंडे भी दिए थे. 

कहां कहां रहते हैं टार्डिग्रेड

फेलियम टार्डिग्रेड से संबंधित उनकी सैकड़ों प्रजातियां ऐसी हैं, जो कि इतनी मजबूत हैं कि पृथ्वी पर जीवन नष्ट हो सकता है, लेकिन ये काफी समय तक यहां रह सकते हैं. इस जीव के अंदर एक्ट्रीम कंडीशन में भी रहने की क्षमता है. वैज्ञानिक कहते हैं कि टार्डिग्रेड्स पर हो रहे शोध से इस बात को पता करने की कोशिश की जा रही है कि कैसे मानव जाति दूसरे ग्रह पर सर्वाइव कर सकती है. टार्डिग्रेड सेमी एक्वेटिक हैं, जो पानी के साथ-साथ स्थलीय वातावरण में भी जिंदा रहते हैं. ये जीव पहाड़ों, जंगलों, रेत के टीले समेत पूरी दुनिया में पाए जाते हैं. अंटार्कटिक ग्लेशियर से लेकर ये जीव सक्रिया लावा क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं. खासतौर पर ये दलदल में रहते हैं. 

कैसे दिखते हैं टार्डिग्रेड

टार्डिग्रेड आमतौर पर कुछ महीने ही जिंदा रहते हैं, लेकिन जब पानी की कमी होने लगती है, तो उनका शरीर बॉल की तरह से कर्ल हो जाता है. इस अवस्था को ट्यून कहा जाता है. टार्डिग्रेड्स का शरीर मोटा और लंबा होता है, जिसके आठ पैर होते हैं. इनको कीड़े और क्रस्टेशियंस से रिलेट किया जा सकता है. ये थोड़े से मोटे सुअर और भालू कि तरह से दिखाई देते हैं. इनको वॉटर बियर भी कह सकते हैं. इनका आकार आधे मिलीमीटर से कम लंबा होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget