एक्सप्लोरर

122 साल बाद भयानक गर्मी... जानिए इस बार क्यों है इतनी गर्मी, भारत में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी?

Summer Weather Prediction: 2023 का फरवरी का महीना काफी गर्म रहा है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी और भी ज्यादा पड़ने वाली है. तो जानते हैं इस बार ही गर्मी क्यों पड़ने वाली है.

गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और फरवरी का महीना भी काफी गर्म रहा है. माना जा रहा है कि फरवरी में साल 122 साल बाद इतनी गर्मी पड़ी है और आने वाले महीनों में भी काफी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान हैं. मौसम विभाग लगातार तेज गर्मी की भविष्यवाणी कर रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस बार ऐसा क्या हो गया है कि गर्मी तेज पड़ रही है. इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि भारत में सबसे गर्म साल कौनसा माना जाता है. तो जानते हैं इन भी सवालों के जवाब... 

कैसा रहेगा इस गर्मी में मौसम?

अगर इस गर्मी की बात करें तो इस बार भयंकर लू चलने की भविष्यवाणी है. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च, अप्रैल और मई के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में भयंकर लू पड़ने की संभावना है. वैसे मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में काफी तज गर्मी पड़ सकती है. इससे साफ है कि आने वाले महीनों में भारत को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा. 

क्यों पड़ रही है भयानक गर्मी?

अब बात करते हैं कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है. वैसे तो ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हर आने वाला साल ज्यादा गर्म होता जा रहा है. जैसे इस बार फरवरी 122 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है. ये भविष्यवाणी तो काफी पहले से ही कर दी गई थी कि इस बार औसत तापमान से करीब 5 डिग्री ज्यादा तापमान रहने वाला है, जो कि जलवायु परिवर्तन के असर की वजह से है. इसके साथ ही अल नीनो की वजह से इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना को अल-नीनो कहा जाता है. इसकी उपस्थिति आदि पर यह निर्भर करता है कि मौसम कैसा रहेगा. प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है यानी गर्म हो जाता है. इस बार बनने के आसार दिख रहे हैं. 

किस साल रही थी सबसे ज्यादा गर्मी?

अगर इतिहास की बात करें कि किस साल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, तो इसका स्पष्ट जवाब देना काफी मुश्किल है. वैसे तो हर साल गर्मी के रिकॉर्ड टूटते ही जा रहे हैं. भारत के हिसाब से देखें तो पिछले कुछ सालों में साल 2015 को सबसे गर्म साल माना जाता है. इसके पीछे दावा ये है कि इस साल देश के कई शहरों में तापमान 48 डिग्री तक चला गया था और लू का भारी आक्रमण था. माना जाता है कि दुनिया की सबसे खतरनाक लू में इस वक्त की लू का पांचवा स्थान था. 

इसके अलावा, कई रिपोर्ट में 2010 को सबसे गर्म सालों में से माना जाता है. इसके पीछे दावा ये है कि इस साल करीब 30 दिन दिल्ली में 42 डिग्री पारा रहा था, इसे 1951 के बाद से सबसे गर्म माना जाता है. वहीं, 2012 में 30 तक इतना पारा रहा था. इसके अलावा 2019 में 16, 2018 में 19, 2017 में 15 , 2014 में 15, 2015 में 18 दिन पारा काफी ज्यादा रहा था. 

वहीं, कुछ रिपोर्ट में 2019 को सबसे गर्म साल माना जाता है. दरअसल, इस साल में राजस्थान के चुरू जैसे इलाकों में 50 से ज्यादा पारा पहुंच गया था. वहीं, राजस्थान के कई शहरों में लंबे समय तक पारा 45 डिग्री तक रहा था. 

यह भी पढ़ें- हवाई फायरिंग के बाद गोली का क्या होता है, बंदूक से निकलने के बाद कहां चली जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gandhi on Currency: नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
नोटों पर गांधी जी की यही तस्वीर क्यों छपी, दूसरी क्यों नहीं... कहां खींची गई थी ये वाली फोटो?
Monsoon In India: बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
बारिश होगी या नहीं, मौसम का पूर्वानुमान कैसे तैयार होता है, सैटेलाइट, रडार या AI... किस चीज का होता है इस्तेमाल?
Plastic Currency India: प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
प्लास्टिक की करेंसी आई तो कागज के नोटों का क्या होगा, कैसे होंगे एक्सचेंज?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?
क्या भारत के राष्ट्रपति का भी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है, वो खुद चला सकते हैं कार?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget