एक्सप्लोरर

भारत के किस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा एनकाउंटर? देखें टॉप-5 राज्यों के नाम

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ जोन में हुआ है. साल 2017 से अब तक इस जोन में 3723 एनकाउंटर हुए हैं. इन एनकाउंटर्स में 66 अपराधी मारे गए और 7017  अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में राजनीति तेज हो गई है. विपक्ष जहां, योगी सरकार और यूपी पुलिस पर जाति देख कर कार्रवाई की करने का आरोप लगा रही है. वहीं सरकार समर्थक इसे अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई बता रहे हैं. खैर, आज हम आपको इस मामले के बारे में नहीं, बल्कि ये बताएंगे कि पूरे देश में वो कौन सा राज्य है जहां सबसे ज्यादा पुलिस एनकाउंटर होते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

किस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा एनकाउंटर

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 7 वर्षों में यूपी में लगभग 13 हजार पुलिस एनकाउंटर हुए हैं. आपको बता दें, इन एनकाउंटर्स में 207 अपराधियों की और 17 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई.

हर 13 दिन में एक अपराधी ढेर

अगर हम बीते सात वर्षों के एनकाउंटर के आंकड़ों का एक एवरेज निकालें तो हम पाएंगे कि यूपी में हर 13 दिन में एक एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर हुआ है. इन एनकाउंटर्स में ज्यादातर वो अपराधी ढेर हुए हैं, जिन पर 75 हजार से लेकर 5 लाख तक का ईनाम था.

यूपी में सबसे ज्यादा कहां एनकाउंटर हुआ

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ जोन में हुआ है. साल 2017 से अब तक इस जोन में 3723 एनकाउंटर हुए हैं. इन एनकाउंटर्स में 66 अपराधी मारे गए और 7017  अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पूरे राज्य में पुलिस ने इन 7 वर्षों में 27 हजार से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया.

एनकाउंटर वाले टॉप 5 राज्य

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2012 से 2017 के दौरान देश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर यूपी, असम, मणिपुर, झारखंड और बिहार में हुए हैं. यूपी और बिहार में जहां अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस एनकाउंटर का सहारा ले रही है, वहीं असम, मणिपुर और झारखंड में एनकाउंटर के ज्यादातर मामले उग्रवादियों, माववादियों और नक्सलियों से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल आर्मी में शामिल लड़कियों को कितनी मिलती है सैलरी? जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
क्या है ताजीर, जिसके तहत दोषियों को सजा सुनाता है सऊदी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?
भारत में सबसे पहला नोट कब छपा था, जानें कितने की थी यह करेंसी?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget