एक्सप्लोरर

सिक्के या नोट नहीं, पत्थर से बनती है यहां की करेंसी! उसी से लोग सामान खरीदते हैं

आजकल के डिजिटल जमाने में जहां लोग कैश-लेस खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दुनिया की एक जगह पर पत्थर से बनीं मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है.

Stone Currency:  हम जब भी बाजार से या किसी भी व्यक्ति से कोई चीज खरीदते हैं तो उसके बदले में हमें उसको पैसे देने होते हैं. चीजों को खरीदने-बेचने के लिए पैसे के लेनदेन का चलन सदियों पुराना है. आज के समय में दुनिया के लगभग हर देश ने अपनी करेंसी (Currency) जारी की हुई है. इसमें ज्यादातर सिक्के और कागज के नोट हैं. पास अपनी करेंसी (Currency) है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 21वीं सदी में भी दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पत्थर की करेंसी (Stone Currency) चलती है. यहां पत्थर से चीजों को खरीदा-बेचा जाता है. सोशल मीडिया पर भी इस करेंसी की खूब चर्चा हो रही है. यहां कागज के नोट या धातु के बने सिक्के नहीं चलते हैं. मुद्रा के रूप में यहां पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है. 

कहां चलती है पत्थर की करेंसी?
दुनिया में जब मुद्रा का चलन शुरू नहीं हुआ था, तो लोग बार्टर सिस्टम (Barter System) से चीजों को खरीदते थे. इस सिस्टम में खरीदे जाने वाले सामान के बदले कोई उतनी ही वैल्यू रखने वाला सामान दिया जाता था. उदाहरण के तौर पर अगर किसी को बकरी खरीदनी है तो उसको उसके बदले भेड़ या कोई अन्य सामान देना होगा. प्रशांत महासागर में स्थित यप द्वीप (Yap Island) पर अभी भी पत्थर की करेंसी चलती है. जहां एक तरफ इंसान चांद तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी तरफ यप आईलैंड में आज भी पत्थर की मुद्रा का चलना वाकई हैरान करने वाली बात है.

इंसानों जितनी बड़ी है करेंसी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यप आईलैंड लगभग 100 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है. यप द्वीप में छोटे छोटे की गांव हैं और यहां की आबादी करीब 12 हजार है. हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी होती है, जिसपर परिवार का नाम भी लिखा होता है. गौरतलब है कि यहां करेंसी के रूप में छोटे से लेकर इंसानों जितने बड़े पत्थर हैं. इन पत्थरों के बीच एक छेद बना होता है. पत्थर के वजन के साथ ही उसका मूल्य भी बढ़ता है. यानी जितना ज्यादा भारी पत्थर उतनी ज्यादा कीमत. ज्यादा और भारी पत्थर वाला परिवार यहां अमीर माना जाता है.

पत्थर की करेंसी होने की वजह
इस अजीबों-गरीब करेंसी की शुरुआत कैसे और कब हुई इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता है. लेकिन माना जाता है कि पत्थर की करेंसी चलने के पीछे की वजह यप आईलैंड पर किसी बेशकीमती कच्चे माल या धातु का ना मिलना है. इस आइलैंड पर सोना या कोयला भी नहीं पाया जाता है. सदियों से यहां चूना-पत्थर को ही करेंसी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -

इस देश में नहीं पाया जाता एक भी सांप, इसकी वजह काफी दिलचस्प है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सबसे ज्यादा किस वेतन आयोग में बढ़ी थी सैलरी, जानें कितना हुआ था कर्मचारियों का फायदा
सबसे ज्यादा किस वेतन आयोग में बढ़ी थी सैलरी, जानें कितना हुआ था कर्मचारियों का फायदा
Mosquito Bites: आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
Qatar Former Emir Net Worth: ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget