एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG में सेना के जवान क्यों नहीं होते शामिल?

एसपीजी (Special Protection Group) कमांडो बनने की प्रक्रिया बहुत कठिन होती है. एसपीजी कमांडो बनने के लिए आपका CRPF, CISF, BSF, ITBP से होना आनिवार्य है

देश में राष्ट्रपति के बाद अगर कोई सबसे बड़ा पद है तो वो पीएम का पद है. इसीलिए इस पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि होती है. फिलहाल भारत के पीएम की सुरक्षा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के हाथो में होती है. इस सुरक्षा समूह का गठन साल 1988 में हुआ था.

एसपीजी पीएम के साथ-साथ उनके परिवार वालों की भी सुरक्षा करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में आर्मी के जवान नहीं जा सकते हैं. चलिए आपको आज इस आर्टिकल में इसी से जुड़ी जानकारी विस्तार में देते हैं.

कैसे बनते हैं एसपीजी कमांडो

एसपीजी (Special Protection Group) कमांडो बनने की प्रक्रिया बहुत कठिन होती है. एसपीजी कमांडो बनने के लिए आपका CRPF, CISF, BSF, ITBP से होना आनिवार्य है. दरअसल, एसपीजी डायरेक्ट भर्ती नहीं करती. इसमें भर्ती होने के लिए आपका केंद्रीय पुलिस बल या फिर अर्धसैनिक बल से होना जरूरी है.

इसके अलावा इस ग्रुप में उन्हीं जवानों की भर्ती होती है, जिनकी उम्र 35 साल से कम होती है. इस फोर्स में भर्जी होने के लिए जवानों को कठिन शारीरिक और मानसिक परीक्षा से गुजरना होता है. जो लोग इस परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें टॉप क्लास की ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, बम निष्क्रिय करने की तकनीक, स्नाइपर ट्रेनिंग, ड्राइविंग स्किल्स और वीआईपी सुरक्षा के अलग-अलग पहलुओं पर जोर दिया जाता है.

आर्मी के जवान SPG में क्यों शामिल नहीं होते

हमने इसकी जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट खंगाला लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिला. हर जगह सिर्फ यही लिखा मिला कि भारतीय सेना के जवान एसपीजी कमांडो नहीं बन सकते हैं. हालांकि, क्यों नहीं बन सकते इसका जवाब कहीं भी साफ-साफ शब्दों में नहीं मिला. खैर, हमने जब कई पहलुओं पर गौर किया तो हमें एक टेक्निकल चीज मिली, जो शायद इसके पीछे का कारण हो सकती है.

दरअसल, CRPF, CISF, BSF और ITBP जहां से एसपीजी कमांडो को चुना जाता है वह सभी गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) को रिपोर्ट करते हैं. यहां तक कि खुद एसपीजी भी गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है. जबकि, भारतीय सेना के तीनों विभाग (आर्मी, नेवी और एयर फोर्स) रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को रिपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें: 'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो', भारत से हर रोज गायब होती हैं 345 लड़कियां, आखिर किसकी बन रहीं शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget