एक्सप्लोरर

Pm Protecting Agencies: भारत में SPG के पास है पीएम की सिक्योरिटी का जिम्मा, पाकिस्तान में कौन सी फोर्स रहती है तैनात?

Pm Protecting Agencies: भारत में पीएम की सुरक्षा कि जिम्मेदारी SPG के कमांडो के पास होती है. वहीं पाकिस्तान में ये सुरक्षा SSG के कमांडो करते हैं. ये भी बड़े खतरनाक होते हैं.

Pm Protecting Agencies: देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है. इसे निभाना भी अपने आप में खास बात है. भारत में पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के पास होती है. एसपीजी की कमान एडीजी के अधिकारी के हाथ में होती है. देश में एसपीजी उस वक्त चर्चा में आया था जब पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी. पीएम की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो इसके लिए एसपीजी ही जिम्मेदार होती है. दरअसल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अधिकारियों ने ये तय किया था कि पीएम की सुरक्षा अब एसपीजी करे. 1988 में इसके लिए बाकायदा एसपीजी एक्ट पारित हुआ था और इसी के तहत एसपीजी का गठन हुआ. 

भारत में कैसे होती है पीएम की सुरक्षा

भारत में अभी एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम को मिलती है. लेकिन इसके पहले ये सुरक्षा प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों को भी दी जाती थी. लेकिन पीएम मोदी के आने के बाद से इस कानून में संशोधन हुआ और इसमें प्रावधान किया गया कि मौजूदा प्रधानमंत्री को ही सिर्फ एसपीजी की सुरक्षा मिलेगी. एसपीजी के कमांडो पीएम को चार लेयर की प्रोटेक्शन देते हैं. एसपीजी के 24 कमांडो पीएम की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. इनके पास फुली ऑटोमेटिक गन और एक पिस्टल भी होती है. 

पाकिस्तान में कौन करता है पीएम की सुरक्षा

वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात करें तो यहां पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए SSG कमांडो होते हैं. यहां के एसएसजी की तुलना कई बार भारत के पैरा-एसएफ से की जाती है. एसएसजी का दावा है कि उनके पास भारत, पाकिस्तान और यमन का भी अनुभव है. All.about.pakistan की मानें तो साल 2022 में पीटीआई (Pakistan Tehreek-e-Insaf)  ने लेफ्टिनेंट कर्नल असीम को इमरान खान को चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर नियुक्त किया था. चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पहले SSG का कमांडो था.

किन चीजों में माहिर हैं एसएसजी

SSG की बात करें तो ये पाकिस्तानी सेना के अंदर एक स्पेशल ऑपरेशन यूनिट है. इस यूनिट को ब्लैक स्टॉर्क और मैरून बेरेट्स के नाम से भी जाना जाता है. इसकी तुलना अमेरिका की सेना के विशेष बलों और ब्रिटिश सेना के SFSG ये की जाती है. ये मशीन गन, सब मशीन गन और पिस्तौल समेत आधुनिक हथियार चलाने में माहिर होते हैं. इसके अलावा वो बिना हथियार के भी लड़ाई में माहिर होते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Recruitment: पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
Amarnath Yatra 2026: क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
Expensive Countries: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
Mundari Tribe: अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?
अफ्रीका का यह कबीला करता है गौ माता की रक्षा, जानें क्यों है गाय से इनका इतना जुड़ाव?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget