एक्सप्लोरर

Climate Change: दुनिया में कुछ देश क्यों झेल रहे हैं मौसमी तूफान और बाढ़ की घटनाएं? यहां जानिए

दुनिया के कई देश जलवायु परिवर्तन नतीजों को भुगत रहे हैं. इन घटनाओं में भीषण बाढ़ और प्रलयकारी तूफान मुख्य रूप से विनाशकारी साबित हुए हैं. आइए जानते हैं किन देशों पर इसका असर हुआ.

Climate Change: दुनिया भर (World) में मौसमी घटनाएं सुर्खियों में चल रही हैं, लेकिन क्या ऐसा हर एक देश के साथ हो रहा है? नहीं! ऐसा सभी के साथ तो नहीं हो रहा, फिर भी दुनिया के कई देश और इलाके ऐसी हैं जो इस साल जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसमी घटनाओं को झेल रहे हैं. महीनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज ने ऐसी चरम मौसमी घटनाओं का के होने का पूर्वानुमान लगा लिया था और कहा था कि ऐसी घटनाएं ज्यादा और बार-बार होंगी. आइए जानें कौन कौन से देश इन चरम मौसमी घटनाओं का शिकार हुए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया: यहां कई इलाकों में बाढ़ ने इस साल कहर बरपाया है. अभी भी दक्षिण-पूर्व के अंदरूनी इलाकों में लोगों से उनके घर खाली करने को कहा जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में बाढ़ फिर से आ सकती है. 

मध्य अफ्रीका: मध्य अफ्रीका के बड़े देश चाड में लंबे समय से सूखे के बाद, 30 सालों में इस साल सबसे भारी बारिश का मौसम देखने को मिला. भारी बारिश के कारण राजधानी एनजमेना (N'Djamena) के कई इलाकों सहित बड़े-बड़े क्षेत्र पानी में ऐसे डूब गए. 

थाईलैंड: हाल ही में थाईलैंड में भी आठ दक्षिणी प्रांतों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है. देश के 40 फीसदी प्रांत पहले ही बाढ़ से जलमग्न हो चुके हैं और बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे हैं. भारी बारिश और कटिबंधीय तूफानों की वजह से देश के 77 प्रांतों में से 59 बाढ़ से पीड़ित हैं. 

फिलीपींस: हाल ही में उत्तरी फिलीपींस में एक कटिबंधीय तूफान के कारण भूस्खलन की घटना हुई जो एक टाइफून में बदल गया. तकरीबन हजार लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया. यहां 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवा चली. यह और तेज होकर दक्षिणी चीन सागर की ओर जा रही है. 

मैक्सिको: Mexico की दक्षिणी खाड़ी के तटों के पास कटिबंधीय तूफान कार्ल के कारण भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई नदी नालों में बाढ़ आ गई. इसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई. मैक्सिको के नेशनल वाटर कमीशन ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है, नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ आने की भी संभावना है. 

पाकिस्तान: पाकिस्तान में हाल में बाढ़ की कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन इसी साल जून में वहां आई भीषण बाढ़ में 1700 से ज्यादा लोगों की हो गई. यह पाकिस्तान के इतिहास में आई सबसे भीषण बाढ़ थी, जिसका असर अब भी देखने को मिलता है. इस बाढ़ की वजह मानसून बारिश और ग्लेशियरों का अचानक एक साथ भारी मात्रा में पिघलना बताया गया है. ऊपर बताई गई सभी घटनाओं का संबंध जलवायु में होने वाले परिवर्तन से है. 

यह भी पढ़ें -

Climate Change: जानिए कोरोना के बाद किस तरह फैलेगी नई महामारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget