एक्सप्लोरर

स्नेक फोबिया क्या होता है, कैसे इंसान को लगता है कि उसे सांप काट रहा है

फोबिया एक तरह की मानसिक बीमारी होती है जो इंसान के मन में किसी चीज को लकर डर पैदा करती है. स्नेक फोबिया जिसे हो जाता है उसे हर जगह सांप दिखाई देते हैं और उसे हमेशा लगता है कि सांप उसे काट लेगा.

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एक युवक विकास दुबे की कहानी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, विकास दुबे का दावा था कि बीते 40 दिनों में उन्हें एक सांप ने 7 बार काटा. हालांकि, अब मेडिकल जांच में कुछ और ही निकल कर आया है.

दरअसल, हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि विकास को सांप ने सिर्फ एक बार काटा. बाकी के 6 बार उन्हें सांप के काटे जाने का जो अहसास हुआ वो स्नेक फोबिया की वजह से था. चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर स्नेक फोबिया होता क्या है और कैसे ये स्नेक फोबिया के शिकार लोगों को बार-बार लगता है कि उन्हें सांप ने काट लिया या फिर सांप उन्हें काट लेगा.

क्या होता है स्नेक फोबिया

स्नेक फोबिया को समझने से पहले आप फोबिया को समझ लीजिए. फोबिया एक तरह की मानसिक बीमारी होती है जो इंसान के मन में किसी चीज को लकर डर पैदा करती है. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी को ऊंची जगहों से डर लगता है तो वह जैसे ही किसी ऊंची जगह पर जाएगा उसे लगेगा कि वह अब नीचे गिर जाएगा, या इतनी ऊंचाई से उसे कोई धक्का दे देगा.

स्नेक फोबिया भी इसी तरह से होता है. यानी अगर किसी इंसान को स्नेक फोबिया हो जाए तो उसे हर जगह सांप का डर सताएगा. उसे रस्सी भी सांप की तरह दिखाई देगी. स्नेक फोबिया वाले मरीज को अगर कुछ चुभ जाए तो उसे लगेगा कि उसे सांप ने काट लिया. विकास दुबे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा था. जब उसकी मानसिक स्थिति की जांच की गई तो पता चला कि वह स्नेक फोबिया का शिकार हो गया है.

और भी कई तरह के फोबिया होते हैं

अलग-अलग इंसानों को अलग-अलग तरह का फोबिया होता है. अगर किसी इंसान को क्लॉस्ट्रोफोबिया है तो वह किसी बंद जगह में नहीं रह पाएगा. जब भी वह किसी बंद या संकरी जगह में जाएगा उसे लगेगा कि उसका दम घुट रहा है.

इसी तरह से जिस व्यक्ति को एगोराफोबिया होता है वह खुली जगहों पर जाने से या भीड़ वाली जगहों पर जाने से डरता है. ऐसे लोगों को लगता है कि अगर वह किसी खुली जगह पर रहें या फिर किसी भीड़ वाली जगह पर रहें तो उन्हें कोई नुकसान पहुंचा देगा.

तीसरा है जोफोबिया. ये कई लोगों में देखने को मिलता है. जिन लोगों को जोफोबिया होता है वह जानवरों से डरते हैं. जरूरी नहीं है कि वह सिर्फ शेर या चीता से ही डरें वो बिल्ली और कुत्ते से भी डरते हैं यहां तक कि अगर उनके सामने चूहा भी आ जाए तो वो इतना ज्यादा डर जाते हैं जैसे कि उन्होंने शेर देख लिया हो.

ये भी पढ़ें: World Emoji Day 2024: टैटू बनवाने के बाद नहीं मिलती है ये सरकारी नौकरी, देखते ही कर देते हैं रिजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स पकड़े गए, इन्हें कितने दिन की जेल होगी?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
कोई कानून बनने में कितना समय लगता है, सड़क से संसद तक क्या प्रोसीजर?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget