एक्सप्लोरर

अगर कभी आपके कमरें में सांप घुस जाए तो सबसे पहले क्या करें, एक्सपर्ट ने दिया जवाब

अब सवाल उठता है कि अगर कोई सांप किसी के बंद कमरे में या घर में घुस जाए तो क्या करें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर ऐसा हो जाए तो सबसे पहले ये चीजें करनी चाहिए.

अगर आप गांव में रहते हैं या फिर जंगल के नजदीक रहते हैं तो ये संभावना काफी है कि कभी ना कभी आपका सामना किसी सांप से हो जाए. सांप को देखते ही इंसान सबसे पहले उसे मारने का प्रयास करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं कि अगर आपके सामने कभी कोई जहरीला सांप आ जाए या आपके बंद कमरे में कभी सांप घुस जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस सवाल का जवाब विकीहाऊ नाम की एक रिपोर्ट में दिया गया है. इसमें बताया गया है कि अगर कभी आपके सामने अचानक से सांप आ जाए, या फिर आपके घर में सांप घुस जाए तो कभी भी शोर ना करें. ना ही उसे हड़बड़ में मारने का प्रयास करें. अगर कभी आपके साथ ऐसा हो तो सबसे पहले खामोशी से एक जगह खड़े हो जाएं और देखें कि क्या सांप वहीं ठहरता है या फिर वो कहीं जाने का प्रयास कर रहा है. अगर वो कहीं जा रहा है तो उसे निकल जाने दें. दरअसल, सांप शांत जीव होते हैं, वो तब तक हमला नहीं करते जब तक कि उन्हें आपसे खतरना महसूस ना हो.

कमरे में निकल आए तो क्या करें

अब सवाल उठता है कि अगर कोई सांप किसी के बंद कमरे में या घर में घुस जाए तो क्या करें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर ऐसा हो जाए तो सबसे पहले शोर बंद करें और सांप से उचित दूरी बना कर खड़े हो जाएं. कुछ देर इधर उधर छटपटाने के बाद सांप एक जगह स्थिर हो जाएगा. इसके बाद किसी सांप पकड़ने वाले पेशेवर को बुलाएं और उसकी मदद से सांप को घर से बाहर करें.

डंडे से मारने का प्रयास ना करें

अगर आपके बंद घर में सांप घुस जाए तो उसे डंडे से मारने का प्रयास कभी भी ना करें. ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जैसे ही आप सांप पर डंडे से वार करेंगे वो और ज्यादा गुस्से में आ जाएगा और अगर आपका डंडा चूंका तो आप पर या आसपास खड़े किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकता है. दरअसल, जब कभी घर में सांप निकलता है तो लोग सबसे पहले उसे मारने की सोचते हैं. जबकि अगर इंसान शांति से इसका हल निकालने की कोशिश करे तो बड़े आराम से सांप और इंसान दोनों बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्यों समुद्री लुटेरे अपनी एक आंख पर हरी पट्टी बांधकर रखते, ये बचने का कोई तरीका या फिर कुछ और 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget