एक्सप्लोरर

Snake Anti Venom: घोड़े के खून से बनती है सांप काटने की दवा, आखिर ऐसा क्या है घोड़े में खास

सांप का जहर सबसे ज्यादा जहरीला माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि घोड़े के खून से कैसे एंटी वेनम इंजेक्‍शन तैयार किया जाता है. आखिर इससे घोड़े को क्या नुकसान होता है?

 सांप का जहर दुनियाभर में सबसे खतरनाक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्नेक एंटी वेनम कैसे बनता है. आज हम आपको बताएंगे कि सांप के जहर की दवा बनाने के लिए क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता है. जानें आखिर कैसे घोड़े के खून से दवा बनती है.

सांप का जहर

बता दें कि दुनियाभर में सालाना 2 लाख से ज्‍यादा लोग सांप काटने से मर जाते हैं. एंटी-वेनम वैक्‍सीन की कमी के चलते अकेले भारत में ही 50,000 से ज्यादा लोग हर साल सांप के काटने से मौत का शिकार हो जाते हैं. बता दें कि भारत में सांप के काटने से सबसे ज्‍यादा मौतें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में होती हैं. 

एंटी वेनम इंजेक्शन

दुनियाभर में सांप के काटने पर होने वाली मौतों को रोकने के लिए एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाया गया है. लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि एंटी वेनम इंजेक्‍शंस कैसे बनाया जाता है. बता दें कि एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाने में सांप के जहर के साथ ही घोड़ों का भी बड़ा योगदान होता है. इसके अलावा एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाने में भेड़ों के खून का इस्‍तेमाल भी होता है. बता दें कि कई बार इस कोशिश में घोड़ों और भेड़ों की जान भी चली जाती है. फिर भी इनका खून एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाने में इस्‍तेमाल किया जाता है. आसान भाषा में कहें तो ये जानवर इंसानों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं. 

कैसे होता है घोड़े के खून का इस्तेमाल

बता दें कि भारत में एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाने के लिए सांप की चार प्रजातियों कोबरा, वाइपर, करैत और रसेल वाइपर का जहर निकालकर इकट्ठा कर लिया जाता है. इसके बाद के बाद वैज्ञानिक जहर का पाउडर बनाते हैं. जिसके बाद इस पाउडर को दवा निर्माताओं को भेजा जाता है. दवा कंपनियां पाउडर से एक इंजेक्शन बनाती हैं. इस इंजेक्‍शन की कुछ बूंदों को खास प्रजाति के घोड़ों या भेड़ों में इंजेक्‍ट किया जाता है. जैसे ही इन्‍हें जहर दिया जाता है, तो इनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता यानी इम्‍यून सिस्‍टम अलग तरह की एंटीबॉडी बनाने लगता है. इससे जहर का असर धीरे-धीरे खत्‍म हो जाता है. ये एंटीबॉडी घोड़ों और भेड़ों के शरीर से सीरम के रूप में निकाल लिया जाता है. बता दें कि दवा कंपनियों ने एंटी वेनम इंजेक्‍शन बनाने के लिए चूहे, बंदरों और खरगोशों समेत जैसे कई जीवों पर इसका प्रयोग किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी. 

कृत्रिम मानव एंटीबॉडी 

वैज्ञानिकों ने सांपों के जहर से निपटने के लिए कृत्रिम मानव एंटीबॉडी तैयार करने में भी सफलता पाई है. साइंस ट्रासलेशनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित शोध में दावा किया गया है कि एंटीबॉडी का असर पारंपरिक उत्पादों के मुकाबले 15 गुना ज्‍यादा पाया गया है. दुनियाभर में सांपों की 3,500 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. हालांकि इनमें से महज 600 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं. वहीं इन 600 में 200 प्रजातियां ही इंसानों पर हमले के लिए पहचानी जाती हैं. लेकिन यही 200 प्रजातियां हर साल भारत में लगभग 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत की वजह बनती हैं.

 

ये भी पढ़ें: Earthquake: अगर ताइवान जैसा भूकंप भारत में आ जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा होगा मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget