एक्सप्लोरर

Earthquake: अगर ताइवान जैसा भूकंप भारत में आ जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा होगा मंजर

ताइवान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है. सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियों के मुताबिक बहुत सारी बिल्डिंग गिर चुकी है, लोग सड़कों पर आ चुके हैं,स्थिति बहुत गंभीर है.अगर भारत में ऐसा भूकंप आया तो क्या होगा?

ताइवान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप देखने को मिला है. इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है. इतना ही नहीं भूकंप के कारण तीन मीटर ऊंची सुनामी के लहरों की आशंका पैदा हो गई है. जापान मौसम विज्ञान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी भारत में इतनी तीव्रता का भूकंप आएगा, तो क्या होगा. आज हम आपको बताएंगे कि भारत में इतनी तीव्रता का भूकंप कब आया था. 

भारत में आ चुका है सबसे तेज तीव्रता का भूकंप

बता दें कि भारत में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप बिहार में आया था. ये 15 जनवरी 1934 में बिहार के दिन आया था. इस भूकंप की तीव्रता 8.1 मापी गई थी. इसमें करीब 30,000 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. इस भूकंप को आज की पीढ़ी ने नहीं देखा है, इसलिए उन्हें उस भूकंप के बारे में कुछ नहीं पता होगा. लेकिन बिहार के बुजुर्ग लोग आज भी इसे भूल नहीं पाए हैं. 

दूसरा भूकंप

भारत में दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप गुजरात के भुज का माना जाता है. रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 7.6 थी. इस भूकंप ने भी भारी तबाही मचाई थी. इसमें करीब 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे और काफी लोग बेघर हो गए थे.

भूकंप आएगा तो क्या होगा 

आज के दौर में भारत के तमाम महानगरों में ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बन चुकी हैं. आज अगर भारत में 1934 बिहार जैसा भूकंप आता है, तो सैकड़ों बिल्डिंग भूकंप के झटके से ध्वस्त हो जाएगी. जिसका असर सबसे ज्यादा असर भारत के जिस क्षेत्र में भूकंप का झटका अधिक होगा, वहां पर पड़ेगा. 

कितनी तीव्रता वाला भूकंप होता है खतरनाक

बता दें कि हर भूकंप की तीव्रता को अलग कैटेगरी में रखा जाता है. 2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप माइनर कैटेगरी में होते हैं. 5.5 से 6 तीव्रता वाले भूकंप को हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है. इसमें मामूली नुकसान होने की संभावना जताई जाती है. अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो महानगरों और ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्र में नुकसान ज्यादा हो सकता है. क्योंकि वहां पर बिल्डिंग मौजूद होती हैं. वहीं 7 से 7.9 के भूकंप को खतरनाक माना जाता है, जिसमें बिल्डिंग्स में दरार या उनके गिरने की आशंका रहती है. इससे ऊपर की तीव्रता वाले सभी भूकंप को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा जाता है.

क्‍यों आता है भूकंप

सवाल ये है कि क्यों आता है भूकंप? दरअसल ये पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है. ये प्लेट्स जो लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इन सब कारणों से भूकंप आता है.

भूकंप की तीव्रता

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से की जाती है. रिक्‍टर स्‍केल भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना होता है, इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. ये स्‍केल भूकंप के दौरान धरती के भीतर से निकली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है.

 

ये भी पढ़ें: Indians are Living in Every Country: पाकिस्तान के अलावा वो कौनसा देश है, जहां नहीं रहता भारत का एक भी शख्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Police Encounter: कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?
कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?
E20 Petrol Controversy: क्या बिना पूछे आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल नहीं डाल सकती सरकार, क्या इसको लेकर भी है नियम?
क्या बिना पूछे आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल नहीं डाल सकती सरकार, क्या इसको लेकर भी है नियम?
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget