एक्सप्लोरर

स्पेस में कैसे ली शुभांशु शुक्ला ने तस्वीरें, इस खास चीज का किया इस्तेमाल

Shubhanshu Shukla Space Picture: अंतरिक्ष में फोटो खींचना भी काफी मुश्किल काम होता है.  ग्रैविटी का असर न होने से कैमरा कैसे हैंडल किया जाता है. शुभांशु शुक्ला की साथी अंतरिक्ष यात्री ने बताया.

18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशुि शुक्ला अपने क्रू मेंबर्स के साथ आज धरती पर वापस आ गए हैं. अंतरिक्ष में हर एक काम करना धरती के मुकाबले काफी मुश्किल होता है. चाहे खाना पीना हो या सोना हो या फिर फोटो खींचना हो. शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष यान के भीतर से कुछ तस्वीरें साझा की हैं. अंतरिक्ष में फोटो खींचना भी काफी मुश्किल काम होता है.  ग्रैविटी का असर न होने से कैमरा कैसे हैंडल किया जाता है. इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है चलिए आपको बताते हैं.  

बिना ग्रवेटी कै कैसे खींची फोटो?

स्पेस में फोटो खींचना धरती जितना आसान नहीं होता, क्योंकि वहां ग्रैविटी नहीं है. न कैमरा टिकता है और न फोटोग्राफर खड़ा रह सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि एस्ट्रोनॉट्स करते क्या हैं? इस बारे में शुभांशु शुक्ला के साथी एस्ट्रोनॉट जाॅनी किम ने सोशल मीडिया पर बताया कि स्पेस स्टेशन में उन्होंने दीवार पर खास ट्राइपॉड माउंट किया.

यह भी पढ़ें: गोल-गोल घूम रही है पृथ्वी तो हमें कुछ महसूस क्यों नहीं होता? क्या है इसके पीछे का साइंस

कैमरा उसी ट्राइपॉड में फिक्स किया गया ताकि वो हिल न सके. फिर कैमरा का टाइमर सेट किया गया, जिसे टाइम-लैप्स मोड भी कह सकते हैं. इसके बाद सभी एस्ट्रोनॉट्स कैमरे के सामने पोज बनाकर खड़े हो गए. कैमरा खुद-ब-खुद फोटो क्लिक करता रहा. कभी-कभी इंटरवल सेट किया गया ताकि लगातार तस्वीरें ली जा सकें. यही तरीका वहां अपनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इस देश में पैदा हो रहे हैं सबसे कम बच्चे, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय 

भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लौट आए हैं. एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुक्ला और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन ग्रेस यान से धरती पर लौटे. उनका यान  ड्रैगन ग्रेस  दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के पास समुद्र में सुरक्षित लैंड हुआ. इस ऐतिहासिक मिशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है. आपको बता दें शुभांशु शुक्ला के साथ अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के क्रू मेंबर भी थे. शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने हैं. 

यह भी पढ़ें: स्पेस से लौटे शुभांशु शुक्ला को सबसे पहले इस जगह लेकर जाएंगे NASA वाले लोग, ये है पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
लक्ष्मी योजना का गलत फायदा उठाया, कितनी मिलेगी सजा?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
मुगल दौर में इश्क करने की सजा, शहजादियों के साथ क्या-क्या हुआ?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget