एक्सप्लोरर

दुनिया के इस देश में पैदा हो रहे हैं सबसे कम बच्चे, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Lowest Birth Rate Country: दुनिया में कई देश बढ़ती तो वहीं कुछ देश घटती हुई आबादी से जूझ रहे हैं. वहीं एक देश तो ऐसा है, जहां पर सबसे कम बच्चे पैदा हो रहे हैं. ऐसे में वहां का अस्तित्व खतरे में है.

दुनिया में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है. कई देश तो तेजी से बढ़ती आबादी से परेशान हैं, तो वहीं कुछ देशों में घटती जन्म दर परेशानी का सबब बनी हुई है. दरअसल किसी भी देश की आबादी और युवाओं के बीच संतुलन रखने के लिए जरूरी है कि जन्म दर 2.1 फीसदी होनी चाहिए. मतलब कि एक महिला कम से कम दो बच्चे पैदा करे तब किसी भी देश की आबादी में संतुलन रहेगा और वह बहुत तेजी से नहीं बढ़ेगी. कई देशों में ऐसा नहीं हो रहा है, इसलिए वहां पर सरकारें घटती आबादी को लेकर चिंता में हैं. वहां पर बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि शिशु और युवा कम हैं. ऐसे में उन देशों के अस्तित्व पर भी सवाल उठ रहे हैं. चलिए उस देश के बारे में जानें, जहां पर सबसे कम बच्चे पैदा हो रहे हैं.

किस देश में सबसे कम आबादी

दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां पर कम बच्चे पैदा हो रहे हैं और वहां के लिए यह चिंता का विषय है. इस देश का नाम दक्षिण कोरिया है, जो कि बढ़ती हुई बुजुर्गों की आबादी से जूझ रहा है. इसकी वजह है यहां पर घटती हुई जन्म दर. यहां पर दुनिया में सबसे कम जन्म दर है, जो कि 0.72 पर है. जबकि साल 2022 में यह दर 0.78 थी, तीन साल में ही यह इतनी कम हो गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जन्म दर अभी इससे भी घट सकती है और घटकर 0.65 तक पहुंच सकती है. पूरे दक्षिण कोरिया के यही हालात हैं, जबकि यहां की राजधानी सियोल के हालात तो और भी खराब हैं. यहां पर तो जन्म दर सिर्फ 0.55 फीसदी ही है. 

क्या है कम बच्चे पैदा होने का कारण

दक्षिण कोरिया में घटती जन्म दर के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि यहां के युवा शादी से दूर भाग रहे हैं. शादी में उनकी दिलचस्पी खत्म होती जा रही है और वे किसी रिश्ते में बंधना नहीं चाहते हैं. जबकि साउथ कोरिया की सरकार बर्थ रेट बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वहां की सरकार युवाओं को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए सरकारी मदद भी कर रही है, लेकिन फिर भी जन्म दर में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है. इसके अलावा चीन और जापान जैसे देश भी अब घटती जनसंख्या का सामना कर रहे हैं. 

चीन में घट रही जनसंख्या

चीन में एक वक्त पर दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या हुआ करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा. चीन में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए कई दशकों तक सिर्फ एक बच्चा पैदा करने का कानून रहा है, इसीलिए यहां पर बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है. साल 2023 में तो यहां पर बर्थ रेट 1.26 पहुंच गया था. ऐसे ही साल 2005 के बाद से जापान में भी आबादी घटनी शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें: 100 साल पहले कितनी थी मुस्लिम आबादी? जानें कितने गुना बढ़ गया आंकड़ा

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget