एक्सप्लोरर

क्या समुद्र से एक बाल्टी पानी निकालने से कम हो जाएगा जल स्तर? ये रहा इसका जवाब

Interesting Facts About Sea: क्या आप भी जानना चाहते है कि अगर समुद्र से एक बाल्टी पानी निकाल लिया जाएं तो उसका जलस्तर कम हो जाएगा. एक रिसर्च में इस सवाल का जवाब मिल गया है.

Sea Interesting Facts: क्या समुद्र से एक बाल्टी पानी निकालने से उसका जलस्तर कम हो जाएगा? ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर की साढ़े छह साल की बच्ची एलिस के इस मासूम सवाल का जवाब ‘हां’ है. हालांकि समुद्र के जलस्तर में बहुत ही मामूली अंतर आएगा. आप घर पर एक छोटे-से प्रयोग के जरिए भी इस सवाल का जवाब हासिल कर सकते हैं.

इसके लिए आपको एक गिलास पानी और एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी. गिलास को ऊपर तक भरें और पानी का स्तर ध्यान से देखें. इसके बाद उसमें से एक चम्मच पानी निकाल दें. क्या आप इससे पानी के स्तर में आए बदलाव को महसूस कर सकते हैं? शायद आप कर सकते हैं या शायद नहीं. आप अपनी रसोई के ‘सिंक’ या बाथरूम में मौजूद ‘बाथ टब’ में भी यह प्रयोग दोहरा सकते हैं. मुख्य बात यह है कि पानी के स्तर में यकीनन गिरावट आती है, लेकिन बेहद कम मात्रा में. अगर आप ‘बाथ टब’ में से एक चम्मच पानी निकाल देते हैं, तो आप शायद जल स्तर में आए अंतर को नहीं भांप पाएंगे.

एक बाल्टी पानी निकालने से होगा बदलाव

समुद्र करोड़ों बाल्टी जितना पानी समाता है. चलिए समुद्र पर लौटते हैं. यह (समुद्र) वाकई बहुत विशाल होता है, खासकर बाल्टी की तुलना में. मान लीजिए आपके पास एक बाल्टी है, जिसमें दस लीटर पानी आता है. अगर इस बाल्टी के हिसाब से देखें तो पृथ्वी पर मौजूद सभी महासागरों में कुल 137 मिलियन, मिलियन, मिलियन बाल्टी पानी होने का अनुमान है. और ऐसे में अगर आप समुद्र में से एक बाल्टी पानी निकाल ले, तो उसके जल स्तर में लगभग 0.0000000000277 मिलीमीटर की कमी आएगी. आप अपने ‘पेंसिल बॉक्स’ में रखे ‘स्केल’ पर देख सकते हैं कि एक मिलीमीटर का माप कितना छोटा होता है. पृथ्वी पर हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जो इतनी छोटी (0.0000000000277 मिलीमीटर की) वस्तु को माप सके. यह तो एक अणु से भी कइयों गुना छोटी वस्तु होगी.

लगातार बदलता रहता है समुद्र का जलस्तर 

तो एलिस के सवाल का जवाब यह है कि पानी के स्तर में ‘यकीनन’ कमी आती है, लेकिन इसकी मात्रा इतनी छोटी होती है कि हम इसे माप भी नहीं सकते. समुद्र के जलस्तर में बदलाव हो रहा है. पृथ्वी वाकई में बहुत ही दिलचस्प ग्रह है. जब आप अपनी बाल्टी में पानी भरते हैं तो यह सारा पानी एक प्रक्रिया से होकर गुजरता है, जिसे जलचक्र कहा जाता है. समुद्र का जलस्तर वास्तव में लगातार बदलता रहता है. हर साल समुद्र से बहुत सारा पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है. कुछ पानी तो अंतरिक्ष में भी चला जाता है.

हालांकि, वाष्प बनकर उड़ने वाला अधिकांश पानी वापस सीधे समुद्र में या फिर धरती पर बरस जाता है, और धरती से यह नदी में बहते हुए आखिरकार फिर से समुद्र में पहुंच जाता है. बड़ी मात्रा में पानी जमीन के नीचे भी जमा होता है और उसमें से भी कुछ हिस्सा धीरे-धीरे फिर से समुद्र में पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी बाल्टी का पानी जमीन पर उड़ेल दें, तो अंतत: यह जल चक्र के जरिये वापस समुद्र में पहुंच जाएगा.

1.6 अरब साल से भी पहले आया था धरती पर पानी

पानी की एक बूंद में हाइड्रोजन डाइऑक्साइड (एचओ2) के 1.5 मिलियन, मिलियन, मिलियन यानी 1,500,000,000,000,000,000 अणु होते हैं. माना जाता है कि धरती पर पानी सबसे पहले 1.6 अरब साल से भी अधिक समय पूर्व बारिश के रूप में गिरा था. पृथ्वी पर अधिकांश ताजा पानी (लगभग 98 फीसदी) भूजल के रूप में मौजूद है.

यह भी पढ़ें-

क्या होती है चार्जशीट, इसके कितने दिन बाद सुनाई जा सकती है सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget