एक्सप्लोरर

कई बार कुछ होने से पहले ही आपको कैसे पता चल जाता है? क्या है इंट्यूशन का विज्ञान

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट और मनोवैज्ञानिक जोएल पियर्सन एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंट्यूशन के पीछे के विज्ञान से प्रभावित हैं. उन्होंने इस पर रिसर्च करने के लिए अपना जीवन लगा दिया.

भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा है. कमरे मैं बैठे सभी लोग क्रिकेट देख रहे हैं. उसी कमरे में सोफे पर 19 साल का एक लड़का भी बैठा है. भारतीय बैट्समैन के हाथ में बैट है और वो पाकिस्तान के बॉलर की ओर देखता है, बॉलर तेज गति से बॉल डालने के लिए दौड़ता है, बॉलर ने अभी तक बॉल डाली नहीं है. 

लेकिन सोफे पर बैठे 19 साल के लड़के का दिमाग कहता है कि आउट. कुछ ही सेकेंड के बाद बॉलर के हाथ से बॉल छूटता है और बैट्समैन बोल्ड हो जाता है. इस तरह की घटनाएं कई लोगों के साथ हो चुकी हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर जो चीज भविष्य में होने वाली है, उसका अहसास हमें पहले से ही कैसे हो जाता है. चलिए आज आपको इंट्यूशन के पीछे का विज्ञान समझाते हैं.

क्या है इसके पीछे का विज्ञान

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट और मनोवैज्ञानिक जोएल पियर्सन एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंट्यूशन के विज्ञान से प्रभावित हैं. यही वजह है कि उन्होंने इस पर रिसर्च करने के लिए अपना जीवन लगा दिया. कड़ी मेहनत के बाद उन्हें पता चला कि हमारा दिमाग कभी-कभी मौसम, धूप की रौशनी, व्यक्ति की गति, उसके आस-पास होने वाली आवाजों और सैकड़ों अन्य चीजों के मिश्रण से एक ऐसा विचार तैयार करता है, जो आने वाले पल में सच हो जाता है. हालांकि, ऐसा बार-बार नहीं होता है. ये घटना जीवन में एक या दो बार ही होती है.

दिमाग कई बार हम पर हावी होता है

कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ करने जा रहे हों, लेकिन आपका दिमाग अचानक से आपको वो करने से रोक देता है और आप उस काम को छोड़ देते हैं. जैसे- आप हर रोज एक ही रास्ते से घर जाते हैं, लेकिन एक दिन अचानक से आपका दिमाग आपसे कहता है कि इधर से नहीं जाना है. आप दिमाग के इतने कंट्रोल में होते हैं कि आप उधर से नहीं जाते. लेकिन दिमाग ऐसा क्यों करता है.

जोएल पियर्सन ने इसे समझने के लिए 25 साल लगा दिए. उनका मानना है कि हमारा दिमाग हर चीज को ऑब्जर्व करता है और फिर उसी के आधार पर निर्णय लेता है. आप किसी रास्ते से रोज जाते हैं. लेकिन अंतिम बार जब आप उस रास्ते से गए तो आपके शरीर को जो महसूस हुआ, आपकी आंखों ने जो देखा, आपके नाक ने जो सूंघा और आपके कानों ने जो सुना...दिमाग ने हर चीज को ऑब्जर्व किया और उसे लगा कि अगर आप उस रास्ते से गए तो आपके लिए ठीक नहीं होगा और फिर वो आपको उस रास्ते से जाने से रोक देता है.

कई बार लोग इसे इग्नोर कर देते हैं और फिर जब उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो वह कहते हैं कि मेरा दिल कह रहा था कि आज उधर से नहीं जाना है, लेकिन मैंने माना नहीं और मेरे साथ ये हो गया. यहां जो आपसे कह रहा होता है वो आपका दिल नहीं दिमाग होता है. इसलिए जब दिमाग कुछ कहे तो उसे मान लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Yoga Day 2024: पीएम मोदी ने दुनिया को दी सीख, लेकिन उन्हें कौन कराता है योग? जानें उनके योग गुरु का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget