एक्सप्लोरर

कौन थे सऊदी अरब के अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल, उन्हें क्यों दी गई ‘स्लीपिंग प्रिंस’ की उपाधि?

Saudi Arab Sleeping Prince Passed Away: सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस का निधन हो गया है. उनके पिता ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की. चलिए जानें कि उनको स्लीपिंग प्रिंस क्यों कहा जाता है.

सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है. साल 2005 में वे एक बार लंदन में कार एक्सीडेंट की चपेट में आ गए थे. तब से वे 20 साल से लगातार कोमा में थे. उस दौरान उनको इंटरनल ब्लीडिंग और ब्रेन हेमरेज का सामना करना पड़ा था. प्रिंस सऊदी अरब के राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंस खालिद बिन तलाल के बेटे और अरबपति प्रिंस अल वलीद बिन तलाल के भतीजे थे. उनका जन्म 1990 में हुआ था. उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. आइए जानें कि उनको स्लीपिंग प्रिंस के नाम से क्यों जाना जाता था. 

कैसे हुआ था हादसा

प्रिंस अलवलीद बिन खालिद का जीवन 2005 में हमेशा के लिए बदल गया, जब 15 साल की उम्र में एक भयानक कार दुर्घटना में उनके दिमाग में एक गंभीर चोट लग गई. उस समय वे लंदन की एक सैन्य अकादमी में पढ़ाई कर रहे थे, जो उनके उज्ज्वल और आशाजनक भविष्य की शुरुआत मानी जा रही थी. लेकिन एक्सीडेंट के बाद का वो समय प्रिंस के लिए जीवन और मृत्यु के बीच दो दशक लंबी लड़ाई बन गई. अमेरिकी, स्पेनिश और सऊदी विशेषज्ञों द्वारा दुनिया की बेहतरीन डॉक्टरी सेवा और अनगिनत प्रार्थनाओं के बावजूद, प्रिंस अलवलीद कोमा में ही रहे. वे कभी-कभार ही थोड़ी-बहुत हरकतें करते थे जिससे उनके परिवार की उम्मीदें जिंदा रहीं.

पिता ने नहीं छोड़ा उम्मीद का दामन

इस कठिन समय में उनके पिता प्रिंस खालिद बिन तलाल ने अल सऊद निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास से ईश्वर की प्रार्थना की. उन्होंने कभी भी अपने बेटे का साथ नहीं छोड़ा और लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने का हमेशा से विरोध किया. उन्होंने अपने महल को प्रार्थना स्थल में बदल दिया, और अक्सर सोशल मीडिया पर भावुक संदेश और कुरान की तिलावतें पोस्ट करते रहे. स्लीपिंग प्रिंस का हर छोटा-सा संकेत परिवार को यह आशा देता था कि शायद एक दिन उनका प्यारा बेटा फिर से अपनी आंखें खोल देगा. लेकिन, ऐसा कभी नहीं हुआ और स्लीपिंग प्रिंस 20 साल तक कोमा में रहे फिर 19 जुलाई, 2025 को उनका निधन हो गया.

पिता ने दी जानकारी

उनके पिता ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कुरान की आयत शेयर कर लिखा कि, हे शांत आत्मा, अपने ईश्वर के पास लौट जाओ, जो तुझसे प्रसन्न है. उनके नेक बंदों में शामिल हो और उनके जन्नत में प्रवेश कर जाओ. आज (रविवार) उनके जनाजे की नमाज अदा की गई. साथ ही तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को शोक सभाएं रखी जाएंगी, जिससे कि आखिरी बार लोग उनको याद कर सकें. 

यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक है तानाशाह किम-जोंग-उन की सुरक्षा, सिर्फ इन 12 लोगों को है हथियार लेकर पास जाने की इजाजत

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान
कितने सालों बाद मौत को भी आ जाएगी मौत? जानिए कब अमर होगा इंसान
क्या है 'मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' पानी के नीचे छिपी दुश्मनों की पनडुब्बियों के लिए बनेगी काल
क्या है 'मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस' पानी के नीचे छिपी दुश्मनों की पनडुब्बियों के लिए बनेगी काल
Space Debris: आसमान से बरसने वाली है तबाही? धरती के चारों ओर घूम रहा है लाखों टन कचरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!
आसमान से बरसने वाली है तबाही? धरती के चारों ओर घूम रहा है लाखों टन कचरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!
समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को शार्क और व्हेल से कैसे रखा जाता है सुरक्षित, कौन है इसका जिम्मेदार
समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को शार्क और व्हेल से कैसे रखा जाता है सुरक्षित, कौन है इसका जिम्मेदार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget