एक्सप्लोरर

Interesting Facts About Saturn: शनि ग्रह को कहा जाता है गैसों का गोला, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स

The Second Largest Planet In The Solar System: शनि ग्रह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है. सूर्य से दूरी के क्रम में यह बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति के बाद छठा ग्रह है.

Saturn: सूर्य का चक्कर लगाने वाला धरती एकमात्र ग्रह नहीं हैं. धरती के अलावा अन्य 7 ग्रह और भी हैं जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं. यह अलग बात है कि सूर्य का एक चक्कर लगाने में सभी ग्रहों को लगने वाली समयावधि अलग-अलग है. हर ग्रह अपने आप में खास है. जहां मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना है तो वहीं बृहस्पति ग्रह सबसे बड़ा ग्रह है साथ ही उसके उपग्रह यूरोपा पर भी जीवन की संभावना है. सूर्य के चारों ओर एक और खास ग्रह चक्कर लगाता है जिसे हम शनि ग्रह कहते हैं. इसे कई उपनामों से जाना जाता है जैसे गैसों का गोला और गैलेक्सी समान ग्रह. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शनि ग्रह के बारे में दिलचस्प जानकारी देंगे-

दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है शनि-

शनि ग्रह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है. सूर्य से दूरी के क्रम में यह बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति के बाद छठा ग्रह है. शनि ग्रह का आयतन पृथ्वी से 700 गुना से भी ज्यादा है. एक ओर हमारी धरती जहां सौरमंडल का सबसे सघन ग्रह है वहीं शनि ग्रह का घनत्व सबसे कम है. शनि ग्रह को सूर्य का एक पूरा चक्कर लगाने में लगभग 29.5 साल का समय लगता है.

चारों ओर पाए जाते हैं छल्ले-

शनि ग्रह अपने आप में बेहद खास है. इसके चारों ओर वलयाकार छल्ले पाए जाते हैं. इस ग्रह को गैसों का गोला और गैलेक्सी समान ग्रह भी कहा जाता है.शनि ग्रह पर पाए जाने वाले छल्लों में A,B,D और E धरती से भी दिखाई देते हैं. धरती से शनि ग्रह का रंग पीला दिखाई देता है. शनि ग्रह के कई उपग्रह हैं जिनमें से टाइटन इसका सबसे बड़ा उपग्रह है.

शनि ग्रह पर तापमान और गैसें-

शनि ग्रह पर वायुमंडल उपस्थित है. यहां हाइड्रोजन, हीलियम अमोनिया और मीथेन गैस मिलती हैं. इस ग्रह पर तापमान बहुत कम होता है. यहां का औसत तापमान -140 डिग्री होता है. शनि ग्रह पर दिन की अवधि 10.7 घंटा होती है. इसके अलावा अपने अक्ष पर इस ग्रह का झुकाव 26.7 डिग्री है. शनि का चुंबकीय क्षेत्र धरती के चुंबकीय क्षेत्र की तुलना में 578 गुना अधिक है. शनि ग्रह का फोबे नामक उपग्रह शनि की कक्षा में घूमने के ठीक विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है. 

ये भी पढ़ें-

Interesting Fact: हमें नीला, तो अंतरिक्ष यात्री को काला दिखाई देता है आसमान, क्या है इसका कारण

Whale Interesting Fact: व्हेल मछली की उल्टी भी बिकती है करोड़ों में, आखिर ऐसा क्या है इसमें, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget