एक्सप्लोरर

संजय गांधी नहीं, इस शख्स ने दिया था देशभर में नसबंदी का आइडिया- जान लीजिए नाम

Emergency Nasbandi Campaign: इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी ने बढ़ती हुई जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए त्वरित फैसला लेते हुए नसबंदी कार्यक्रम कराया था. लेकिन यह उनका आइडिया नहीं था.

Emergency Nasbandi Campaign: राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा कर दी है, लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है. जब 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रेडियो पर इन शब्दों के साथ इमरजेंसी की घोषणा की तो पूरा देश सहम गया था. यह लगभग दो साल यानि 21 मार्च 1977 तक चला था. इसको भारत के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा माना गया है. उस दौरान देश रातोंरात जेलखाने में बदल गया था. संजय गांधी का आदेश था कि बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए नसबंदी ही एक उपाय है. ऐसे में देश भर में जबरन लाखों लोगों की नसबंदी कराई गई थी. लेकिन यह आइडिया संजय गांधी का नहीं था, तो आखिर किसने उनको यह सुझाव दिया था.

60 लाख लोगों की हुई नसबंदी

आपातकाल के दौरान नसबंदी सबसे दमनकारी अभियान बना था. इस फैसले को लागू कराने का जिम्मा संजय गांधी के कंधों पर था. कम समय में उनको खुद को साबित करना था, ऐसे में उन्होंने बेहद कड़ा रुख अपनाया. लोगों की जबरन नसबंदी कराई गई. घरों में घुसकर, लालच देकर, बसों से उताकर, खेतों से पकड़कर तकरीबन 60 लाख से ज्यादा लोगों की नसबंदी कराई गई थी. इस दौर में इंदिरा गांधी ने देश को एक तानाशाह की तरह चलाया था. 

किसने दिया था नसबंदी का आइडिया

भारतीय बुद्धिजीवियों के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या हमेशा से चिंता का विषय रही है. लोग इस मामले में पश्चिमी दृष्टिकोण से ज्यादा प्रेरित हैं कि अधिक जनसंख्या आर्थिक पिछड़ेपन को न्योता देती है. 1951 में भारत की जनसंख्या लगभग 361 मिलियन थी. उस वक्त में मशहूर जनसांख्यिकीविद् आरए गोपालस्वामी का अनुमान था कि यह हर साल लगभग पांच लाख की दर से बढ़ेगी. उनका कहना था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो भारत को हर साल लाखों टन आयात करने के बाद भी हमेशा खाद्य मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. 

धड़ल्ले से कराई गई नसबंदी

इसी के चलते गोपालस्वामी ने सामूहिक नसबंदी का अभियान सुझाया था. कुछ ऐसा जो कि इससे पहले इस पैमाने पर किसी अन्य देश ने न किया हो. उनकी बात मानते हुए सरकार ने 1952 में नसबंदी कार्यक्रम चालू किया. इसके लिए लोगों को जागरूक किया, लेकिन फिर भी यह असफल साबित हुआ. ऐसे में संजय गांधी ने इमरजेंसी के दौरान नियमों को सख्ती से लागू करवाया. संजय गांधी चाहते थे कि जनसंख्या नियंत्रण पर त्वरित समाधान हो. ऐसे में उन्होंने नसबंदी शिविर लगवाए और जरूरी लक्ष्य तय करवाए. 

यह भी पढ़ें: Banana Radioactive: क्या रेडियोएक्टिव होते हैं केले, इन्हें ज्यादा खाने से हो सकता है जान का खतरा? जानिए क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Lab Creation : क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?
क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?
दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक का नोट कितने का है?
दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक का नोट कितने का है?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
BJP के पास कितना पैसा, Congress से कितना ज्यादा?
BJP के पास कितना पैसा, Congress से कितना ज्यादा?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget