एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया विमान हादसे में जिंदा बचे दो लोग कहां बैठे थे, प्लेन और ट्रेन में सबसे सुरक्षित सीट कौन सी?

दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान में हुए विमान हादसों में कुछ लोग जिंदा बच गए थे. ये लोग कहां बैठे थे? क्या वही किसी भी प्लेन की सबसे सुरक्षित सीट होती है, आइए जानते हैं...

दक्षिण कोरिया में 29 दिसंबर को बड़ा प्लेन हादसा हुआ था. मुआन एयरपोर्ट पर जेजू एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हुई थी. इस विमान में 181 लोग सवार थे, जिसमें 179 की मौत हो गई और सिर्फ 2 लोग जिंदा बचे थे. ये दोनों फ्लाइट अटेंडेट हैं, जो प्लेन के सबसे पिछले हिस्से में क्रू के लिए निर्धारित सीटों पर बैठे थे. प्लेन क्रैश होने के बाद दोनों को इमरजेंसी एग्जिट से रेस्क्यू किया गया था.  

इससे पहले अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन कजाकिस्तान में क्रैश हुआ था. इसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी. जिंदा बचे 29 लोग प्लेन के पिछले हिस्से में बैठे थे. अब सवाल यह उठता है कि क्या किसी भी विमान की पीछे की सीटें सबसे सेफ होती हैं? अगर हां, तो पीछे बैठे यात्रियों का हादसे के वक्त बचने का कितना चांस होता है? 

हवाई जहाज की सबसे सुरक्षित सीट?

सवाल है कि हवाई जहाज में यात्रा करते समय सबसे सुरक्षित सीट कौन सी है? इस मामले में कई रिसर्च सामने आई हैं, जिसमें कई विमान हादसों की केस स्टडी की गई है. इनसे पता चलता है कि विमान के आगे के हिस्से में बैठे यात्रियों से पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों की बचने की संभावना 40 प्रतिशत ज्यादा होती है. कुछ अन्य रिसर्च में कहा गया है कि विमान के सबसे आगे बैठे यात्रियों की बचने की संभावना 49% ही होती है. इसके बाद बीच में बैठे यात्री सुरक्षित होते हैं, वहीं सबसे ज्यादा सुरक्षित पीछे बैठे यात्री होते हैं. 

ट्रेन में सबसे सेफ सीट कौन सी?

ऊपर तो हो गई हवाई जहाज की बात. अब बात ट्रेन की. दरअसल,  साल 2024 को बड़े ट्रेन हादसों के लिए भी याद किया जाएगा. इस साल कई रेल दुर्घटनाएं हुई. ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रेन में सबसे सुरक्षित सीट कौन सी होती है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी ट्रेन के बीच की बोगियां सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं. इसके पीछे तर्क यह है कि ज्यादातर ट्रेन हादसे दूसरी ट्रेनों की टक्कर की वजह से होते हैं. ट्रेन की टक्कर आगे या पीछे से होती है, इसलिए सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं बोगियों को पहुंचता है. वहीं जब ट्रेन पटरी से उतरती है तब भी यही बोगियां पटरी से उतरती हैं. बीच वाली बोगियां सुरक्षित रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में कौन सा डिब्बा कहां लगेगा, रेलवे कैसे करता है तय? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
क्या है 'भूल जाने' का अधिकार, जिसे अदालत ने भी माना सही; इससे कैसे लीक होती थी प्राइवेसी?
क्या है 'भूल जाने' का अधिकार, जिसे अदालत ने भी माना सही; इससे कैसे लीक होती थी प्राइवेसी?
India Nepal Dispute: भारत-नेपाल के बीच कब से चल रहा सीमा विवाद, रोटी-बेटी के रिश्ते वाले दोनों देश आमने-सामने क्यों?
भारत-नेपाल के बीच कब से चल रहा सीमा विवाद, रोटी-बेटी के रिश्ते वाले दोनों देश आमने-सामने क्यों?
भारत के इस गांव को कहते हैं सांपों का गांव, यहां कोबरा के साथ खेलते हैं बच्चे
भारत के इस गांव को कहते हैं सांपों का गांव, यहां कोबरा के साथ खेलते हैं बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget