एक्सप्लोरर

विहस्की या बीयर से तीखा क्यों होता है रम का स्वाद, कितनी अलग इसकी मेकिंग?

व्हिस्की और बीयर के मुकाबले क्यों इतना अलग होता है रम का तीखा स्वाद, जानिए इसके पीछे छिपा इसे बनाने का पूरा साइंस और वह खास इंग्रीडिएंट जो इसे बनाता है बेहद कड़क.

वाइन, बीयर, व्हिस्की या वोदका की तरह रम भी दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है. खासकर, सर्दियों के मौसम में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. बहुत से लोग महसूस करते हैं कि व्हिस्की या बीयर के मुकाबले रम का स्वाद गले में थोड़ा अधिक तीखा, कड़क और तेज गर्माहट देने वाला होता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि ऐसा सिर्फ अल्कोहल की मात्रा के कारण होता है, लेकिन असल खेल इसे बनाने के तरीके और इसकी बुनियादी सामग्री का है.

कृषि और खाद्य विज्ञान के विशेषज्ञों के मुताबिक, रम का यह अनोखा तीखापन और कड़क स्वाद इसके खास फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन की प्रक्रिया से तय होता है. आइए जानते हैं कि रम बनाने का तरीका बीयर या व्हिस्की से कितना अलग है और यह स्वाद में इतनी तीखी क्यों होती है. 

गन्ने का शीरा है रम के तीखे स्वाद का मुख्य आधार 

रम, व्हिस्की और बीयर में सबसे बड़ा और बुनियादी अंतर इनकी कच्ची सामग्री का होता है. जहां बीयर और व्हिस्की को बनाने के लिए जौ, गेहूं, मक्का या राई जैसे अनाजों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं रम को पूरी तरह से गन्ने के रस या गन्ने के शीरे से तैयार किया जाता है. गन्ने के शीरे में प्राकृतिक रूप से भारी मात्रा में गाढ़ी चीनी होती है. जब इस शीरे का फर्मेंटेशन किया जाता है, तो इसमें कॉन्जेनर्स और फ्यूजल ऑयल जैसे रासायनिक तत्व मौजूद रहते हैं, जो इसके स्वाद को बेहद कड़क, तीखा और भारी बना देते हैं. अनाजों से बनी व्हिस्की का स्वाद इसकी तुलना में काफी ड्राई और हल्का होता है.

डिस्टिलेशन की प्रक्रिया में छिपा है तीखेपन का राज

बीयर एक बिना डिस्टिल्ड ड्रिंक है, जिसमें अल्कोहल का स्तर मात्र 4 से 8 फीसदी होता है, इसलिए वह बहुत हल्की लगती है. इसके विपरीत, व्हिस्की और रम को डिस्टिल्ड यानी उबालकर भाप से अल्कोहल अलग करना, करके बनाया जाता है. व्हिस्की को अक्सर ट्रेडिशनल पॉट स्टिल्स में दो से तीन बार डिस्टिल्ड किया जाता है, जिससे उसका स्वाद संतुलित रहता है. लेकिन रम को बनाने के लिए डिस्टिलर कई तरह के कस्टमाइज्ड स्टिल्स का प्रयोग करते हैं.

कुछ खास किस्म की रम, जिन्हें औवरप्रूफ रम कहा जाता है, उन्हें सिर्फ इस तरह प्रोसेस किया जाता है कि उनमें अल्कोहल की मात्रा 60 से 70 फीसदी तक पहुंच जाती है. जब इतने ऊंचे अल्कोहल और गन्ने के भारी तत्वों वाली ड्रिंक गले से नीचे उतरती है, तो वह बहुत तेज जलन और तीखा अहसास पैदा करती है.

कितनी अलग है रम की तैयारी

रम की मेकिंग व्हिस्की से बिल्कुल अलग होती है. इसमें चीनी मिलों से निकलने वाले गन्ने के गाढ़े शीरे में पानी और यीस्ट मिलाकर सीधे फर्मेंटेशन के लिए छोड़ दिया जाता है. रम का फर्मेंटेशन काफी लंबा और आक्रामक होता है, जिससे इसमें केले, कैरेमल और फलों जैसी तेज खुशबू वाले एस्टर बनते हैं. डिस्टिलेशन के बाद जो साफ लिक्विड मिलता है, उसे वाइट रम कहते हैं. इसके बाद इसे ओक के लकड़ी के बैरलों में वर्षों तक मैच्योर होने के लिए रखा जाता है.

यह भी पढ़ें; लकड़ी के बैरल में ही स्टोर क्यों की जाती है शराब, इससे क्या होता है?

शरीर में तुरंत गर्मी का अहसास कराती है रम

अपने इसी भारीपन और कड़क मेकिंग प्रोसेस के कारण जब रम को कोल्ड ड्रिंक या गर्म पानी के साथ मिलाया जाता है, तो इसके हैवी तत्व शरीर में बहुत तेजी से अवशोषित होते हैं. व्हिस्की को लोग अक्सर बहुत धीरे-धीरे और सिप लेकर पीते हैं, जिससे उसका असर धीमा होता है. इसके विपरीत, रम का भारी और मीठा बेस होने के कारण यह शरीर में जाते ही ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देती है, जिससे सीने और चेहरे पर तुरंत तेज गर्मी और तीखेपन का अहसास होने लगता है. 

यह भी पढ़ें; भारत में बढ़ रही महिला मजदूरों की संख्या, जानें किस देश में यह सबसे ज्यादा?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वंदे भारत कितनी बिजली खा जाती है, कितना आता है बिजली का बिल?
वंदे भारत कितनी बिजली खा जाती है, कितना आता है बिजली का बिल?
कैसे बनें टीम इंडिया का फिटनेस कोच, कहां से करनी होती है पढ़ाई
कैसे बनें टीम इंडिया का फिटनेस कोच, कहां से करनी होती है पढ़ाई
लकड़ी के बैरल में ही स्टोर क्यों की जाती है शराब, इससे क्या होता है?
लकड़ी के बैरल में ही स्टोर क्यों की जाती है शराब, इससे क्या होता है?
कैसे होती है DA की गणना, सैलरी में कितना फायदा? देखें हिसाब-किताब
कैसे होती है DA की गणना, सैलरी में कितना फायदा? देखें हिसाब-किताब
Advertisement

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget