एक्सप्लोरर

Rum in Summer: 'रम' को लेकर बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ हुआ बेनकाब, ये है सच्चाई

Rum in Summer: रम बनाने की प्रक्रिया एक जैसी होती है चाहे वो वाइट हो या डार्क. अब सवाल उठता है कि अगर प्रक्रिया एक जैसी होती है तो फिर दोनों के रंग में अंतर क्यों होता है?

सर्दी के मौसम में अगर आप शराब पीने वालों से बात करेंगे तो वो आपको रम पीने की सलाह देंगे. वहीं गर्मी में यही लोग रम से दूर रहने की सलाह देते हैं. दरअसल, कुछ लोगों का मानना होता है कि रम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे गर्मी में पीना नुकसानदेह हो सकता है. जबकि, सर्दी में इसे पीने से शरीर नें गर्माहट बढ़ती है. लेकिन इस बात में सच्चाई कितनी है, ये कौन बताएगा. चलिए आज आपको बताते हैं कि रम को कब पीना चाहिए कब नहीं पीना चाहिए.

पहले समझिए रम बनती कैसे है?

रम को बनाने के लिए मोलेसेज का प्रयोग किया जाता है. ये चीज तब मिलती है जब गन्ने के रस से चीनी बनाया जाता है. चीनी बनाने की प्रक्रिया के दौरान ही मोलेसेज नाम का ये गहरे रंग का बाई प्रोडक्ट निकलता है. इसे बाद में फर्मेंट किया जाता है और फिर इसी से रम तैयार की जाती है.

वाइट रम और डार्क रम

दरअसल, रम बनाने की प्रक्रिया एक जैसी होती है चाहे वो वाइट हो या डार्क. अब सवाल उठता है कि अगर प्रक्रिया एक जैसी होती है तो फिर दोनों के रंग में अंतर क्यों होता है? दरअसल, रंग में ये अंतर मोलेसेज की वजह से होता है. डार्क रम बनाते वक्त तैयार रम में मोलेसेज को अलग से मिलाया जाता है. वहीं वाइट रम के साथ ऐसा नहीं किया जाता. इसीलिए वाइट रम पारदर्शी होती है.

क्या गर्मी में नहीं पी सकते?

ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि रम आप गर्मी में नहीं पी सकते. आपको जानकर हैरानी होगी कि वो देश जहां का वातावरण ज्यादातर गर्म होता है जैसे- वेस्ट इंडीज, क्यूबा, जमैका वहां रम खूब पी जाती है. आपको बता दें, पहली बार रम वेस्ट इंडीज में ही तैयार की गई थी. इस पूरी कहानी का सार ये है कि अगर आप शराब पीते हैं तो बेझिझक हो कर गर्मी में रम पी सकते हैं. हालांकि, शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इसके ज्यादा सेवन से आपको कैंसर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बीयर के साथ मूंगफली ही क्यों पसंद करते हैं ज्यादातर लोग, इसके पीछे है कमाल की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?
राम मंदिर में हर दिन कितना आता है चढ़ावा, चंदा चोरी के आरोप के बाद घटा या बढ़ा?
दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?
दिल्ली में क्यों नहीं मिलती बड़े ब्रांड की बीयर, क्यों हमेशा रहती है आउट ऑफ स्टॉक?
France Heatwave 2026: पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?
पेरिस में भयंकर गर्मी के बीच शराब भी बैन, जानिए गर्मी से शराब का क्या है ताल्लुक?
Railway Land Rules: खेत किनारे निकल रही रेलवे की जमीन पर किया कब्जा तो कितनी मिलेगी सजा? जान लीजिए नियम
खेत किनारे निकल रही रेलवे की जमीन पर किया कब्जा तो कितनी मिलेगी सजा? जान लीजिए नियम

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget