एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में पहले से कम हुए सड़क हादसे, जानें क्या कहता है आंकड़ा

दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल कम सड़क हादसे हुए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है. इतना ही नहीं इस साल गंभीर हादसों में 15% की कमी आई है.

 

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों की स्थिति सभी लोग जानते हैं. लेकिन इस बार  दिल्ली से एक राहत की खबर आई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें रोड एक्सीडेंट की घटनाओं का विश्लेषण किया है. इस रिपोर्ट में पाया कि इस साल जनवरी में पिछले साल की तुलना में दिल्ली की सड़कें ज्यादा सुरक्षित थी. जानिए दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में क्या है. 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जनवरी की तुलना में इस साल घातक दुर्घटनाओं में 15% की कमी आई है. वहीं बिना किसी चोट के एक्सीडेंट में 36.4% की कमी आई है. हिट-एंड-रन के मामले और अज्ञात वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में भी इस साल कमी आई है.

दिल्ली में इस साल कितने हुए हादसे?

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी महीने में पिछले साल 50 दुर्घटनाओं की तुलना में इस बार 47 हिट-एंड-रन की घटनाएं हुई हैं. वहीं अज्ञात वाहनों से होने वाली मौतों की संख्या 51 से घटकर 47 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर साधारण दुर्घटनाएं दिन में हुईं, जबकि घातक दुर्घटनाएं रात में ज्यादा हुई. वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने 97 दुर्घटनाओं में 99 मौतें हुई, जबकि पिछले जनवरी में 114 घातक दुर्घटनाओं में 116 मौतें हुई थी. वहीं इस साल 394 लोग घायल हुए जबकि पिछले साल 423 लोग घायल हुए थे.

कार और ट्रक से कितनी दुर्घटना 

इसके अलावा भारी वाहन और माल वाहनों से इस जनवरी में 9 घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है. जबकि पिछले साल इतनी ही संख्या में दुर्घटनाओं में 14 मौतें हुई थी. बता दें कि 16 रोड एक्सीडेंट कार से हुए, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई है, ये आंकड़ा पिछले साल के आंकड़ों के बराबर है. 

पुलिस ने क्या कहा 

स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) एचजीएस ढल्लीवाल ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिन और रात दोनों समय हादसों को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं. उन्होंने कहा कि इस विश्लेषण का लक्ष्य दुर्घटना संभावित इलाकों में जोखिम कारकों की पहचान करना था. ढल्लीवाल ने जोर देकर कहा कि सड़क हादसों से सार्वजनिक स्वास्थ्य और समाज पर गंभीर परिणाम होते हैं, जो अस्पताल में भर्ती, विकलांगता और मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात के कुशल और सुरक्षित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक कानूनों को लागू करने की दिशा में काम करती है.

 

ये भी पढ़ें: भारत में कैंसर का हाल तो आपको पता है, जानिए अमेरिका, इंग्लैंड में कितनी फैली है ये बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
क्या है बलूचिस्तान की नई मुद्रा 'बलोची फालूस', वहां कितने हो जाएंगे भारत के एक हजार रुपये?
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget