एक्सप्लोरर

21 तोपों की सलामी तो सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें कितनी तोपें होती हैं इस्तेमाल?

क्या आपके मन में कभी ख्याल आया है कि 21 तोपों की सलामी में कितनी तोपों का इस्तेमाल होता है? जिन तोपों से दुश्मन के परखच्चे उड़ जाते हैं, सलामी के वक्त उनसे किसी को नुकसान कैसे नहीं होता?

21 Topo ki Salami: गणतंत्र दिवस हो, स्वतंत्रता दिवस हो या फिर अन्य कोई खास मौका, इन अवसरों पर हमेशा 21 तोपों की सलामी देने का रिवाज है. अंग्रेजों की जमाने से चली आ रही यह परंपरा करीब 150 साल पुरानी है. हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान की धुन के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाती है. इस बार भी 26 जनवरी के मौके पर इस परंपरा को निभाया जाएगा और तोपों की गड़गड़ाहट गणतंत्र दिवस के जश्न में चार चांद लगा देगी. 

हालांकि, क्या आपके मन में कभी ख्याल आया है कि 21 तोपों की सलामी में कितनी तोपों का इस्तेमाल होता है? जिन तोपों से दुश्मन के परखच्चे उड़ जाते हैं, सलामी के वक्त उनसे किसी को नुकसान कैसे नहीं होता? यह सलामी कौन देता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है? इन सवालों के जवाब हम आपको बताएंगे. 

आजादी के बाद सबसे पहले 1950 में दी गई थी सलामी

देश के इतिहास में 21 तोपों की सलामी की परंपरा 150 साल पुरानी है और ब्रिट्रिश हुकूमत के समय से चली आ रही है. आजादी के बाद जब देश का संविधान लागू हुआ तो पहली बार 26 जनवरी, 1950 में पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 21 तोपों की सलमी दी गई थी. दरअसल, इसे सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान माना जाता है, जो किसी खास व्यक्ति, विदेशी राष्ट्राध्यक्ष व राष्ट्रीय पर्वों के सम्मान में दिया जाता है. 

मेरठ के जवान देते हैं सलामी

21 तोपों की सलामी हमेशा उत्तर प्रदेश मेरठ के जवान ही देते हैं. दरअसल, यह सलामी 1721 फील्ड बैटरी के जवान ही देते हैं, जिसका मुख्यालय मेरठ में है. इस दस्ते में 122 जवान होते हैं, जो गणतंत्र दिवस जैसे खास मौकों पर 21 तोपों की सलामी देते हैं. 

कितनी होती हैं तोपें? 

आप सोच रहे होंगे कि 21 तोपों की सलामी में 21 तोपों से ही फायद किया जाता होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस सलामी में 8 तोपों का इस्तेमाल होता है. इस दौरान केवल 7 तोपों से 3-3 फायर किए जाते हैं, 8वीं तोप अलग रहती है. हर तोप के फायर का समय डिसाइड होता है. यह राष्ट्रगान की धुन के साथ शुरू होता है और उसी पर खत्म होता है. यानी हर गोला 2.25 सेकेंड में दागा जाता है और पूरी सलामी प्रक्रिया 52 सेकेंड में राष्ट्रगान के साथ खत्म हो जाती है. इस सलामी के दौरान असली तोप के गोलों का इस्तेमाल नहीं होता, उनकी जगह खास तरह के गोले होते हैं. इनसे सिर्फ आवाज होती है, किसी तरह का नुकसान नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को किस राज्य की झांकी परेड में शामिल होगी, जानें ये कैसे होता है तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget