एक्सप्लोरर

Republic Day 2025: 26 जनवरी को किस राज्य की झांकी परेड में शामिल होगी, जानें ये कैसे होता है तय

गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार विभिन्न राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 26 झांकियां तैयारी की गई हैं. इसमें 16 राज्यों के साथ-साथ 10 मंत्रालयों और विभागों की अनूठी थीम वाली झांकियां शामिल होंगी.

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की सारी तैयारियां हो चुकी हैं. सेना के जवान कर्तव्य पथ पर कदमताल करने के लिए एकदम तैयार हैं. देशभर को इंतजार है तो बस 26 जनवरी यानी रविवार का, जब पूरा देश भारत की सांस्कृतिक समावेशिता और विविधता की झलक देखेगा. इसके साथ ही दुनिया के सामने भारत की सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन करा जाएगा. 

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के अलावा जिस चीज पर लोगों की नजर होती है तो वह हैं झांकियां. अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की झांकियों के जरिए भारत अपने गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है. इस बार देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 26 झांकियां तैयारी की गई हैं. परेड में 16 राज्यों के साथ-साथ 10 मंत्रालयों और विभागों की अनूठी थीम वाली झांकियां परेड में शामिल होंगी. हालांकि, गणतंत्र दिवस की परेड में किन-किन राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां शामिल होंगी, इसके चयन की प्रक्रिया काफी जटिल है. चलिए आज हम उसके बारे में आपको बताते हैं. 

रक्षा मंत्रालय करता है पूरा आयोजन

गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड से लेकर सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय के पास होती है. रक्षा मंत्रालय ही यह तय करता है कि किस प्रदेश की झांकी इस बार की परेड में शामिल होगी. इस चयन भी बहुत ही सावधानी से किया जाता है. वह सभी राज्यों, मंत्रालयों व विभागों से झांकी के लिए आवेदन मांगता है. इसकी तैयारियां सितंबर या अक्टूबर से ही शुरू हो जाती है. 

कमेटी करती है तय

रक्षा मंत्रालय झांकियों के सेलेक्शन के लिए एक कमेटी गठित करता है, जिसमें म्यूजिक, आर्किटेक्चर, पेंटिंग, कोरियोग्राफी, स्कल्पचर क्षेत्र के एक्सपर्ट शामिल होते हैं. ये सभी एक्सपर्ट सभी आवेदनो पर बारीकी से विचार करते हैं और उनके थीम, डिजाइन और कॉन्सेप्ट को देखते हैं. पहले चरण में झांकी को एक स्केच के तौर पर पेश किया जाता है. अनुमति मिलने के बाद दूसरे चरण में झांकी को 3डी मॉडल में भेजने के लिए कहा जाता है, इसे मंजूरी मिलने के बाद गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली झांकी तैयार की जाती है. रक्षा मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी इसके लिए मानक तय करती है. जो झांकियां इस पर खरी उतरती हैं, उन्हें ही परेड में शामिल होने का मौका मिलता है. 

पहली बार सेना की होगी संयुक्त झांकी

इस पर गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार सेना के तीनों अंगों यानी थल सेना, जल सेना और वायु सेना की झांकी संयुक्त रूप से प्रस्तुत की जाएगी. इस झांकी में जल, थल और वायु में तीनों सेना के एक संक्रोनाइज ऑपरेशन को प्रदर्शित किया जाएगा. तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी 'सशक्त और सुरक्षित भारत' की थीम पर आधारित होगी. 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए शेयर करें ये मोटिवेशनल कोट्स, जगा देंगे देशभक्ति की भावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Cracker Guidelines: नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
नॉर्मल पटाखों से कितने अलग होते हैं ग्रीन पटाखे, क्या इनमें धुआं नहीं होता?
Nashik Simhastha Kumbh 2027: नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
नासिक के सिंहस्थ कुंभ में कैसे काम करेगा वॉटर वे, कितना बचेगा वक्त?
Anti-Defection Law: क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
क्या चुनाव रिजल्ट आते ही पार्टी बदल सकता है निर्दलीय उम्मीदवार, क्या है कानून?
Cyclone Murasu: किस तरह नापी जाती है तूफान की चाल, कैसे तय होता है रास्ता?
किस तरह नापी जाती है तूफान की चाल, कैसे तय होता है रास्ता?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget