एक्सप्लोरर

Rent Agreement 11 महीने का ही क्यों बनवाया जाता है, 12 महीने या उससे ज्यादा का क्यों नहीं?

देश के ज्‍यादातर कानून किरायेदार के पक्ष में हैं. ऐसे में अगर किरायेदार और मालिक के बीच विवाद होने पर संपत्ति खाली कराना बहुत ज्‍यादा मुश्किल हो जाता है.

Rent Agreement Rules: जब भी आप किराए पर कोई मकान लेते हैं तो उसके मालिक के साथ 11 महीने का एक रेंट एग्रीमेंट होता है. 12वें महीने में इसे फिर से रिन्यू कराया जाता है क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही क्‍यों होता है? एक साल या उससे ज्यादा का क्यों नहीं? 100 या 200 के स्टांप पर बने इस राजीनामे की वैल्यू क्या है?

क्या है रेंट एग्रीमेंट? 

इंडियन रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट, 1908 के सेक्‍शन-17 (D) के तहत किराए के मकान का एक साल से कम अवधि के लिए रेंट एग्रीमेंट या लीज एग्रीमेंट किया जाता है. यह एग्रीमेंट मकान मालिक और किरायेदार के बीच एक कॉन्ट्रेक्ट होता है. जिसमें किरायेदार और प्रॉपर्टी मालिक के बीच की तय शर्तें लिखी होती हैं.

किसलिए 11 महीने का बनाया जाता है रेंट एग्रीमेंट?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देश के ज्‍यादातर कानून किरायेदार के पक्ष में हैं. ऐसे में अगर किरायेदार और मालिक के बीच विवाद होने पर संपत्ति खाली कराना बहुत ज्‍यादा मुश्किल हो जाता है. कई मामलों में तो प्रॉपर्टी मालिकों को अपनी ही संपत्ति को वापस हासिल करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. इसलिए रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का ही बनाया जाता है. हालांकि, 100 या 200 रुपये के इस स्‍टाम्‍प पर बने एग्रीमेंट की कोई कानूनी वैधता नहीं होती है.

12 महीने या उससे ज्यादा समय के लिए लगता है एक्स्ट्रा चार्ज

इंडियन रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट के तहत 12 महीने या इससे ज्‍यादा की अवधि का रेंट एग्रीमेंट बनवाने पर स्‍टाम्‍प ड्यूटी और रजिस्‍ट्रेशन शुल्‍क का भी भुगतान करना पड़ता है. लिहाजा, ज्‍यादातर किरायेदार और मकान मालिक इस खर्चे से बचने के लिए 11 महीने का ही रेंट एग्रीमेंट करके खानापूर्ति कर लेते हैं.

एडवर्स पजेशन से बचने का उपाय

ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के मुताबिक, एडवर्स पजेशन के तहत संपत्ति पर कब्जा रखने वाला उसे बेचने का अधिकारी भी होता है. कोई 12 सालों तक संपत्ति पर एडवर्स पजेशन रखता है, तो संपत्ति पर उसका अधिकार हो जाता है. इस परिस्थिति से बचने के लिए भी रेंट एग्रीमेंट को 11 महीने का रखा जाता है, ताकि 12वें महीने उसे रिन्‍यू कराया जा सके. ऐसा करके कब्‍जा जैसी स्थिति से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें - आईफोन में कैमरे के पास जो ये काला सा डॉट है... क्या आप जानते हैं ये क्या चीज है और क्या काम आती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget