एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया में रेड लिपस्टिक पर लगा है बैन, दूसरे रंग से दिक्कत नहीं... जानिए ऐसा क्यों है?

Red Lipstick: नॉर्थ कोरिया में लोगों को शासक के बनाए नियमों का पालन करना होता है. ऐसा न होने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है. नॉर्थ कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की मनाही है.

Red Lipstick Ban in North Korea: फैशन की दुनिया में रेड लिपस्टिक का अलग ही रुतबा है. मेकअप किट का ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लगभग हर किसी महिला की मेकअप किट में मिल जायेगा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लड़कियां और महिलाएं लाल लिपस्टिक नहीं लगा सकती हैं. जी हां, नॉर्थ कोरिया में लाल लिपस्टिक पर पाबंदी है. नॉर्थ कोरिया अपने अजब-गजब पाबंदियों के चलते सुर्खियों में रहता है. यहां के तानाशाह शासक ने फैशन से जुड़े भी कई नियम बना रखे हैं, जिनमें.से लाल लिपस्टिक पर बैन का नियम भी एक है. आइए जानते हैं आखिर इस अजीबो-गरीब नियम के पीछे की वजह क्या है...

लाल लिपस्टिक है बैन 
नॉर्थ कोरिया में लोगों को शासक के बनाए नियमों का पालन करना होता है. ऐसा न होने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है. यही नहीं, कई मामलों में तो कड़ी सजा भी होती है. मानव अधिकारों के हनन की खबरें अक्सर यहां सुनने को मिल जाती हैं. यहां फैशन से जुड़े नियम भी अजीब हैं. नॉर्थ कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की मनाही है. 

लाल रंग से क्या दिक्कत है?
दरअसल, लाल रंग को यहां पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखा जाता है. व्यक्तिवाद या इंडिविजुअलिजम का मतलब यह समझना होता है कि मुझ से बड़ा कोई नहीं है. नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति शासक से बढ़कर हो. इसलिए यहां महिलाएं किसी भी रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं लेकिन लाल रंग की नहीं लगा सकती.

होती है चेकिंग
यहां नियमों का सख्ती से पालन होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो किसी महिला ने रेड लिपस्टिक तो नहीं लगाई इसके लिए बाकायदा पेट्रोलिंग होती है और कई बार उनका सामान भी चेक किया जाता है. नियम टूटने पर उस महिला को फाइन भी भरना पड़ता है.  

बालों से जुड़े भी हैं अजीब नियम
सिर्फ लिपस्टिक ही नहीं, यहां हेयरस्टाईल और बालों के कलर को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो किम जोंग उन ने यहां 28 हेयर स्टाइल्स को अप्रूवल दिया हुआ है. जिसमें से 10 पुरुषों के लिए हैं और 18 महिलाओं के लिए. कोई भी यहां इन हेयरस्टाइल्स के अलावा दूसरा हेयरकट नहीं चुन सकता है. लाल लिपस्टिक के अलावा यहां बालों पर भी लाल रंग करवाने की इजाजत नहीं है. 

यह भी पढ़ें -

सिर्फ 4 ही नहीं 6 अंकों का भी होता है ATM PIN... दोनों में कौन सा वाला ज्यादा सुरक्षित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget