एक्सप्लोरर

MCD Election Result: अगर आप नतीजों से नाखुश हैं तो किन नियमों के तहत रीकाउंटिंग हो सकती है

MCD Election Result: दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं. इन सभी वार्डों में जीते गए पार्षद दिल्ली का मेयर चुनेंगे. दिल्ली के इस मिनी चुनाव में 709 महिलाओं समेत कुल 1349 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया.

MCD Election Result: दिल्ली में  MCD के नतीजे आ गए हैं. आज वोटों की काउंटिंग पूरी हुई. दिल्ली में कुल 250 वार्ड हैं और इन वार्डों के हिसाब से उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया. दिल्ली में मुख्य पार्टियों के तौर पर बीजेपी, आप और कांग्रेस है. इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले कुछ उम्मीदवार जीते, कुछ  उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा. अब सवाल ये है कि अगर कोई उम्मीदवार काउंटिंग से खुश नहीं है या उसे लगता है कि कुछ गड़बड़ी हुई है तो किन निमयों के तहत रीकाउंटिंग का दावा किया जा सकता है.

रीकाउंटिंग का नियम

इलेक्शन कमीशन कवर करने वाले एबीपी के रिपोर्टर अंकित गुप्ता के मुताबिक रीकाउंटिंग को लेकर साफ तरीका है. पहला, काउटिंग चरण वाइज होती है. एक वार्ड की काउटिंग में कई चरण होते हैं. हर चरण की काउंटिंग के बाद उम्मीदवारों की ओर से काउंटिंग सेंटर पर मौजूद बूथ कार्यकर्ताओं को वोटों की जानकारी दी जाती है. हर राउंड की काउंटिंग के बाद वोटों की पूरी जानकारी अपडेट की जाती है. ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसी चरण की काउंटिंग के लिए अपील कर सकते हैं. इस मामले का निवारण केवल उसी समय किया जा सकता है. काउंटिग पूरी होने और रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद रीकाउंटिंग की अपील नहीं होती है.

250 वार्ड और हर पार्टी के उम्मीदवार

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्ड हैं. इन सभी वार्डों में जीते गए पार्षद दिल्ली का मेयर चुनेंगे. दिल्ली के इस मिनी चुनाव में 709 महिलाओं समेत कुल 1349 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. इन में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के 250-250 और कांग्रेस के 247 उम्मीदवार शामिल हैं. जबकि अन्य उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा.

अब तक के रुझान और नतीजे

खबर लिखे जाने तक दिल्ली के 250 वार्ड में बीजेपी 73 सीटें जीत चुकी है और 31 पर आगे चल रही है. आम आदमी पार्टी 93 सीट जीत चुकी है और 40 पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 4 सीट जीत चुकी है और 6 पर आगे चल रही है. अन्य पर एक जीत चुका है और दो उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

(रिपोर्ट: अंकित गुप्ता)

ये भी पढ़ें: MCD, केंद्र और दिल्ली सरकार... जानिए राजधानी में कौनसा काम किसके हिस्से में आता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget