एक्सप्लोरर

जब नौकरी छोड़ योगीराज ने किया था मूर्ति बनाने का फैसला, ऐसा था परिवार का रिएक्शन

अरूण योगीराज ही वो मूर्तिकार हैं जो भगवान राम के स्वरूप को मूर्त रूप दे रहे हैं. उनका नाम तो अब मशहूर हो चुका है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि भगवान राम की मूर्ति बनाने से पहले अरूण वो नौकरी कर रहे थे.

Arun Yogiraj: अरूण योगीराज का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा है. जब से देश में राम मंदिर बनने का काम शुरू हुआ है. और इस मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित करने की कवायद तेज हुई है. तब से ही ये नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आपको बता दें कि अरूण योगीराज ही वो मूर्तिकार हैं जो भगवान राम के स्वरूप को मूर्त रूप दे रहे हैं. उनका नाम तो अब मशहूर हो चुका है.  लेकिन ये कम लोग जानते हैं कि भगवान राम की मूर्ति बनाने से पहले अरूण योगीराज एमबीए पूरा कर, नौकरी कर रहे थे. लेकिन उनकी किस्मत नेम और फेम दोनों राम भक्ति के जरिए ही मिलना लिखा था. जब अरूण योगीराज ने अपने जीवन का ये अहम फैसला लिया तो उनकी पत्नी का रिएक्शन दिया है. एबीपी हिंदी लाइव ने अरुण योगीराज की पत्नी विजेता से खास बातचीत की
 
पत्नी का पहला रिएक्शन
अरूण योगीराज के मूर्तिकारी के फैसले पर उनकी पत्नी विजेता योगीराज ने हैरान करने वाला रिएक्शन दिया था. इस संबंध में उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. जिसमें उनसे पूछा  गया कि जब उन्हें अरूण योगीराज ने अपनी जिंदगी के इतने बड़े फैसले के बारे में बताया तो उनका रिएक्शन क्या था. इस सवाल पर विजेता योगीराज  ने कहा कि उनका पूरा ससुराल ही कलाकारों का ससुराल है. उन्होंने हमेशा अपने घर के लोगों को मूर्तियां बनाते हुए ही देखा है. अरूण योगीराज को भी उन्होंने यही काम करते देखा है. जिसमें वो बेहद खुश भी रहते हैं. इसलिए जब अरूण  योगीराज ने उन्हें बताया कि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद वो मूर्ति बनाने का काम ही करना चाहते हैं तब ये बात सुनकर उन्हें भी बहुत खुशी हुई थी.
 
मूर्ति बनाने वाली पांचवी पीढ़ी
योगीराज परिवार की अरूण पांचवीं पीढ़ी हैं जो मूर्तियां गढ़ रहे हैं. उनके पिता योगीराज भी एक बेहतरीन मूर्तकार थे. उनके दादा का नाम बसवन्ना शिल्पी हैं. जो मैसूर के राजा के संरक्षण में भी रहे और खूब मूर्तियां गढ़ीं. अपने इस पारिवारिक हुनर को छोड़कर अरूण योगीराज ने एमबीए किया और एक प्रायवेट फर्म में नौकरी भी की. लेकिन अरूण योगीराज का मन नौकरी में नहीं रमा. आखिरकार अरूण योगीराज नौकरी छोड़ कर घर लौट आए और इसी हुनर को आजमाया और भगवान की मूरत बनाने के काम में ही रम गए.
 
यह भी पढ़ें 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mosquito Bites: आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
Qatar Former Emir Net Worth: ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
US Bases Iran: ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?
ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget