एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने जलेबी को दुनियाभर में पहुंचाने की कही बात, जानें भारत में कहां से आई ये मिठाई

Jalebi Origin: जिस जलेबी को भारतीय बड़े चाव से खाते हैं. वह जलेबी भारत की नहीं है. बल्कि किसी और मुल्क से भारत आई थी. चलिए आपको बताते हैं कहां से आई थी जलेबी. 

Jalebi Origin: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार प्रसार का दौर जारी है. सभी राजनीतिक दल रैलियां कर रहे हैं, बैठकें कर रहे हैं, जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं. राहुल गांधी चुनाव के माहौल के बीच सोनीपत के गोहाना में पहुंचे थे. सोनीपत के गोहाना अपने क्षेत्र की जलेबियां के लिए काफी प्रसिद्ध है.

और अब सोशल मीडिया पर जलेबी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. क्योंकि राहुल गांधी ने भी गोहाना की मशहूर जलेबी खाई. और इसकी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस जलेबी को हिंदुस्तान समेत दुनिया भर में पहुंचना चाहिए. लेकिन क्या आपको पता है जिस जलेबी को भारतीय बड़े चाव से खाते हैं. वह जलेबी भारत की नहीं है. बल्कि किसी और मुल्क से भारत आई थी. चलिए आपको बताते हैं कहां से आई थी जलेबी. 

यह भी पढ़ें: दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं महिलाएं, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

ईरान से भारत आई जलेबी

भारत में कई तरह की जलेबी बनाई और खाई जाती हैं. लेकिन जलेबी भारत की अपनी मिठाई नहीं है. जैसे समोसा भारत में ही बनना शुरू हुआ था. वैसे जलेबी भारत में बननी शुरू नहीं हुई थी. इतिहासकारों के मुताबिक जलेबी ईरान से भारत आई थी. जलेबी को अरबी में जलाबिया कहा जाता है. दसवीं सदी की पुस्तक 'किताब-अल-तबीख' में जलेबी का जिक्र मिलता है.

धीरे-धीरे जलबिया भारत में जलेबी बन गई. इतिहासकारों के मुताबिक तुर्क आक्रमणकारियों के साथ ही जलेबी भारत आई थी. अब भारत में ही नहीं बल्कि. पाकिस्तान बांग्लादेश जैसे देशों में भी जलेबी खूब पसंद की जाती है. 

यह भी पढ़ें: गोविंदा को 0.32 बोर की रिवॉल्वर से लगी गोली, जानें क्या है इस रिवॉल्वर की खासियत

राहुल गांधी ने खाई स्पेशल जलेबी

सोनीपत के गोहाना में राहुल गांधी ने जो जलेबी खाई वह काफी खास जलेबी है. जिस दुकान से राहुल ने जलेबी खाई वह दुकान साल 1958 में खोली गई थी. इस दुकान को अब परिवार की तीसरी पीढ़ी संभाल रही है. गोहाना की जलेबी शुद्ध देसी घी से बनाई जाती है. सिर्फ राहुल गांधी नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस जलेबी को खा चुके हैं. इसकी कीमत की बात की जाए तो यह 300 रुपये किलो तक में बिकती है.

यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ताकत बनने के बीच दीवार की तरह खड़ा है इजरायल, हर बार मारे जाते हैं साइंटिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget