एक्सप्लोरर

जिस देश का दौरा करते हैं वहां अपनी टॉयलेट-पॉटी भी नहीं छोड़ते व्लादिमीर पुतिन, जानिए क्यों करते हैं ऐसा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी सिक्योरिटी टीम हमेशा उनके साये की तरह साथ चलती है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस देश का पुलित दौरा करते हैं वहां अपनी टॉयलेट-पॉटी भी नहीं छोड़ते.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शुक्रवार देर रात अलास्का में मुलाकात हुई. यूक्रेन जंग पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई. बता दें कि 2022 में युद्ध छिड़ने के बाद अमेरिका में पुतिन का पहला दौरा था. लेकिन आज हम आपको बताएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी एक दिलचस्प बात और उनके विदेशी दौरों के दौरान अपनाए जाने वाले एक अजीबोगरीब तरीके की. 

पुतिन के साथ चलता है 'पू सूटकेस'

पुतिन जब भी किसी देश का दौरा करते हैं, तो अपने साथ एक खास 'पू सूटकेस' ले जाते हैं. जिसमें उनका मल और मूत्र एकत्र किया जाता है और उसे वापस मॉस्को लाया जाता है. इसका कारण है उनकी सिक्योरिटी. पुतिन की सिक्योरिटी टीम उनके विदेशी दौरों पर बुलेटप्रूफ सूटकेस के साथ चलती है. इनमें से एक सूटकेस जिसे 'पू सूटकेस' कहा जाता है जो खासतौर पर उनके मलमूत्र को इकट्ठा करने के लिए होता है.

पुतिन ऐसा क्यों करते हैं? 

दरअसल, इसके पीछे की वजह है उनकी सेहत और निजी जानकारी को सुरक्षित रखना. ऐसा माना जाता है कि मल और मूत्र के नमूनों की जांच से किसी व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, बीमारियों और यहां तक कि डाइट और जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है. पुतिन नहीं चाहते कि उनके प्रतिद्वंद्वी देश या खुफिया एजेंसियां उनकी सेहत से जुड़ी कोई जानकारी हासिल करें.

उड़ चुकी हैं कई अफवाह

पिछले कुछ सालों में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें कैंसर, डिमेंशिया या पार्किंसंस जैसी बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि, इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. फिर भी पुतिन अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क हैं और नहीं चाहते कि उनकी शारीरिक स्थिति की कोई भी जानकारी लीक हो.

पोर्टेबल टॉयलेट साथ लेकर चलते हैं बॉडीगार्ड

2019 में पेरिस में हुए यूक्रेन समिट के दौरान पुतिन को छह बॉडीगार्ड्स के साथ बाथरूम जाते देखा गया था. इनमें से एक गार्ड का काम था कि पुतिन के बाथरूम से निकलते ही उनका मलमूत्र एकत्र करना. इसे खास पैकेट में सील कर सूटकेस में रखा जाता है और फिर मॉस्को ले जाया जाता है. उनके बॉडीगार्ड एक पोर्टेबल टॉयलेट साथ लेकर चलते हैं जिससे उनके मलमूत्र को कहीं और छोड़ने की जरूरत ही न पड़े.

इसे भी पढ़ें-रिटायर होने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं कर सकते ड्राइविंग, जानें क्यों बनाया गया था ये नियम

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget