एक्सप्लोरर

Poverty In America: ऐसा नहीं है कि अमेरिका में सिर्फ अमीर लोग ही रहते हैं, जानिए वहां कैसे हैं गरीबी के हाल

अक्सर लोगों का मानना होता है कि अमेरिका में सिर्फ अमीर लोग ही रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अमेरिका में एक वर्ग गरीबी का सामना कर रहा है और उनके सामने दो टाइम रोटी का जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है.

जब भी अमेरिका की बात होती है तो अमेरिका की गिनती अमीर देशों के रुप में होती है. लोगों का मानना होता है कि अमेरिका इतना अमीर है कि वहां बिल्कुल भी गरीबी नहीं है और वहां हर कोई भारत के अमीरों की जैसी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहा है. लेकिन, ऐसा नहीं है. दरअसल, अमेरिका में भी काफी लोग ऐसे हैं, जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं और उन्हें दो टाइम के खाना जुगाड़ने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ रही है. 

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि अमेरिका में गरीबी के क्या हालात हैं और गरीबी को लेकर अमेरिका के आंकड़े क्या कहते हैं. इसके बाद आप समझ पाएंगे कि अमेरिका में गरीबी के क्या हालात हैं...

कैसे होती है गरीबों की गणना?
अमेरिका में कितने लोग गरीबी रेखा से नीचे है, ये जानने से पहले आपको बताते हैं कि आखिरी अमेरिका में गरीबों की गिनती किस आधार पर की जाती है. अमेरिका में हर राज्य के आधार पर कमाई के आधार बनाए गए हैं और उन राज्यों की कमाई के आधार पर ही गरीबों का पता किया जाता है. इसके साथ ही परिवार में कितने सदस्य हैं, उसके आधार पर कमाई के स्लैब बनाए गए हैं और उससे कम कमाई करने वाले लोगों को गरीब की कैटेगरी में रखा जाता है. 

जैसे अगर घर में एक सदस्य है तो कम से कम 12880 डॉलर, 2 सदस्य हैं तो 17420 डॉलर, तीन सदस्य हैं तो 21960 डॉलर और चार सदस्य हैं तो 26500 डॉलर एक परिवार की आय होनी चाहिए. बता दें कि अमेरिका में भी गरीबी का कारण असमानता, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और कर्ज है. माना जा रहा है कि इन सभी में इजाफा होने की वजह से गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है. 

अमेरिका में कितने गरीब?
अमेरिका के मानकों के हिसाब से अमेरिका में 37 मिलियन लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और ये आंकड़ा साल 2020 का है. साल 2020 में यह आंकड़ा पहले से बढ़ा है और 2020 में इसमें 3.3 मिलियन का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर इसमें कम कमाई वाले लोगों को जोड़ दिया जाए, जो गरीबी रेखा से नीचे तो नहीं हैं, लेकिन उनकी कमाई काफी कम है, तो ये आंकड़ा 140 मिलियन तक पहुंच जाएगा. वैसे करीब 11.6 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गरीबी रेखा में महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा है. जैसे साल 2018 में 10.6 फीसदी पुरुष और 12.9 फीसदी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे. इसके अलावा सिर्फ 4.7 फीसदी शादीशुदा जोड़े ही गरीबी रेखा से नीचे हैं. वहीं, सिंगल पैरेंट परिवारों में 12.7 परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं. बता दें कि पिछले कुछ सालों में 18 साल की उम्र से कम उम्र वाले गरीबों की संख्या में कमी आई है. अगर क्षेत्र के हिसाब से देखें तो कई क्षेत्रों में काफी ज्यादा हालात खराब हैं. 

ये भी पढ़ें- Biggest Air Purifier: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा एयर प्यूरीफायर, जानिए यह कितना असरदार है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget