एक्सप्लोरर

दो दशक पहले कितना था राजधानी दिल्ली का प्रदूषण स्तर? जानें कितना हुआ इजाफा

आज के समय में दिल्ली की स्थिति बेहद खराब है. दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में है. ठंड के मौसम में यहां की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आप बिना मास्क के बाहर नहीं निकल सकते.

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून जा चुका है. लेकिन मॉनसून के जाने के बाद अब प्रदूषण का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है. आज की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में औसत एक्यूआई 181 दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक के मामले में ये नंबर मध्यम श्रेणी में आता है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आज से दो दशक पहले तक देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर क्या था. इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि तब से अब तक इसमें कितनी बढ़ोतरी देखी गई.

दो दशक पहले का प्रदूषण स्तर

देश की राजधानी दिल्ली हमेशा से ही अपने ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जानी जाती रही है. लेकिन पिछले कुछ दशकों में, एक और पहलू ने इस शहर को चर्चा का विषय बना दिया है. हम बात कर रहे हैं वायु प्रदूषण की. मॉनसून जाने के कुछ दिनों बाद ही दिल्ली प्रदूषण की गिरफ्त में आ जाती है.

अगर हम दो दशक पहले यानी 2001 की बात करें तो रिसर्च गेट डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार, 2001 में दिल्ली का प्रदूषण स्तर अलग-अलग महीने में अलग-अलग रहा है. जैसे कुछ महीनों में दो बार एक्यूआई 300 से 400 के बीच था. जबकि, 68 बार 51 से 100 के बीच था. यहां बताए गए आंकड़े दिल्ली के प्रीतमपुरा इलाके के हैं.

आज दिल्ली की स्थिति क्या है

आज के समय में दिल्ली की स्थिति बेहद खराब है. दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में है. ठंड के मौसम में यहां की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आप बिना मास्क के बाहर नहीं निकल सकते. आंखों में जलन, सांस लेने में समस्या ये आम बात है. साल 2024 की बात करें तो जनवरी 2024 में दिल्ली की औसत एक्यूआई 354 थी. वहीं कुछ इलाकों में ये 400 के पार भी थी.

दिल्ली में प्रदूषण के मुख्य कारण क्या हैं

चलिए अब समझते हैं कि दिल्ली में इतने खतरनाक प्रदूषण के कारण क्या हैं. इसमें पहले नंबर पर है वाहनों की संख्या. बीते कुछ वर्षों में दिल्ली में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इस वक्त राजधानी में लगभग 1.5 करोड़ वाहन हैं. इसके अलावा छोटे और बड़े उद्योगों की संख्या में वृद्धि भी वायु प्रदूषण का एक कारण है. पराली जलाना भी दिल्ली के प्रदूषण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. दरअसल, सर्दी के मौसम में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में फसल के बाद पराली जलाने से वायु गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: ईरान के साथ कैसे हैं पाकिस्तान के रिश्ते, क्या इजरायल को दिखा सकता है परमाणु हथियारों का डर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
भारत के किन मंदिरों में पहले से लागू है स्पेशल ड्रेस कोड, यहां देख लीजिए लिस्ट
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू
राम मंदिर का नया 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड, जानिए क्या है ये नियम और किन पर होगा लागू

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget