एक्सप्लोरर

ब्रुनेई के जिस महल में रुकेंगे पीएम मोदी, वह इतना बड़ा कि दुनिया के सारे महल लगेंगे छोटे

इस्ताना नूरुल ईमान को अगर आप हिंदी में ट्रांसलेट करेंगे तो ये "दुनिया के प्रकाश का महल" होगा. इस महल का निर्माण 1981 में सुल्तान हसनल बोल्किया द्वारा शुरू करवाया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर ब्रुनेई गए हैं. यहां पीएम मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया से उनके आवास पर मिलेंगे. आपको बता दें, ब्रुनेई के सुल्तान जिस महल में रहते हैं, उसका नाम 'इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस' है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा महल कहा जाता है. इसमें 1788 कमरे और 257 बाथरूम हैं. चलिए आज आपको इस महल के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कब बना था ये महल

इस्ताना नूरुल ईमान को अगर आप हिंदी में ट्रांसलेट करेंगे तो ये "दुनिया के प्रकाश का महल" होगा. इस महल का निर्माण 1981 में सुल्तान हसनल बोल्किया द्वारा शुरू करवाया गया था. महज 3 वर्षों में यानी 1984 में इस महल के निर्माण का काम पूरा हो गया. इस महल को बनाने में लगभग 1.4 बिलियन डॉलर का खर्च हुआ.

भारतीय रुपयों में आज के हिसाब से ये 1,17,53,53,20,000 होगा. इस महल को डिजाइन किया था फ़िलिपिनो आर्किटेक लियोनार्डो लोक्सिन ने. सुल्तान का साफ निर्देश था कि ये महल ऐसा होना चाहिए जो अंग्रेजों की आजादी के बाद एक नए ब्रुनेई का संदेश दे.

कितना खास है ये महल

दुनिया का सबसे बड़ा महल यानी इस्ताना नूरुल ईमान पैलेस 2,00,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. 1,788 कमरे, 257 बाथरूम के अलावा इस महल में एक बार में 5,000 मेहमानों की मेजबानी करने में सक्षम एक बैंक्वेट हॉल भी है. 

इसके अलावा महल में 110 कारों के लिए पार्किंग की जगह, 200 पोलो खेल के घोड़ों के लिए एसी वाला अस्तबल, 5 बड़े स्विमिंग पूल और एक मस्जिद भी है. इस मस्जिद की खासियत ये है कि इसमें एक साथ 1500 लोग नमाज अदा कर सकते हैं.

महल का डिजाइन किस तरह का है

महल के डिजाइन में आपको ब्रुनेई की इस्लामी संस्कृति और मलय परंपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है. महल के बाहरी भाग में आपको चमकते सुनहरे गुंबद दिखते हैं, जिसमें 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, इसके बाद भी यह महल दुनिया का सबसे महंगा महल नहीं है. सबसे महंगे महल का खिताब लंदन के बकिंघम पैलेस के पास है. इस महल की कीमत लगभग 2.9 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें: गौ-तस्करी के शक में 12वीं के छात्र की हत्या, देश में अब तक इतने लोगों को उतारा गया मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget