एक्सप्लोरर

कैसे समुद्री जहाज के छोटे रनवे से भी टेकऑफ कर लेता है लड़ाकू विमान? जानिए

Carrier Ship Runway: नौसेना (Indian Navy) के लड़ाकू विमान (Fighter Planes) जहाज पर बने रन वे (Carrier Ship) से भी टेक ऑफ कर लेता है. जहाज पर बने रनवे आम रनवे से काफी छोटे होते हैं.

Indian Navy Aircraft Carrier: पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) हो या पाक्योंग एयरपोर्ट (Pakyong Airport), छोटे रनवे की वजह से फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं.

लेकिन लंबाई और चौड़ाई में जहाजों पर बने रनवे (Carrier Ship Runway) आम  एयरपोर्ट्स से भी काफी कम होते हैं. फिर भी जहाज के छोटे रनवे से विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ बरसों से करायी जा रही है. आखिर आम रनवे और जहाज पर बने रनवे में क्या अलग है?

जहाज के रनवे से होता है लड़ाकू विमानों का परिचालन


कैसे समुद्री जहाज के छोटे रनवे से भी टेकऑफ कर लेता है लड़ाकू विमान? जानिए

लड़ाकू विमान आम यात्री विमान की तुलना में काफी हल्के और बहुत छोटे होते हैं. यात्री विमानों (Passenger Aircraft) की तरह लड़ाकू विमानों (Fighter Plane) को लंबी दूरी की यात्रा भी नहीं करनी पड़ती. टारगेट के काफी करीब पहुंचकर ये फाइटर प्लेन उड़ान भरते हैं. कई मामलों में तो प्लेन को जहाज पर लादकर बीच समंदर में ले जाया जाता है और वे वहां से टेकऑफ करते हैं. विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार किये जाने वाले इन फाइटर प्लेन की टेक-ऑफ और लैंडिंग भी काम चलाऊ व्यवस्था से ही की जाती है ताकि ये किसी भी हालात में अपना काम कर पाएं.

बचपन के इस खेल की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं लड़ाकू विमान

जिस तरह बचपन में गुलेल की मदद से हम दूर तक निशान साधकर पेड़ से फल तोड़ते थे, ठीक इसी तकनीक का इस्तेमाल कर लड़ाकू विमान जहाज पर बने छोटे रनवे से उड़ान भरते (Catapulting Aircraft Take-off) हैं और लैंडिंग (Arrested Landing) करते हैं.

रनवे पर जहां प्लेन टेक-ऑफ से पहले खड़े होते हैं उसे डेक कहा जाता है. डेक के नीचे पिस्टन लगे होते हैं. ये पिस्टन स्टॉपर की तरह काम करते हैं और इनमें कई सिलिंडर लगे होते हैं. पिस्टन के सिलिंडर में स्टीम से प्रेशर भरा जाता है. जब सभी सिलिंडर में प्रेशर पूरी तरह भर जाता है तो विमान उड़ान भरने के लिए तैयार होता है. पिस्टन के साथ वायकर (Tow Bar) लगी होती है जिसका एक सिरा प्लेन के निचले हिस्से से बांधा जाता है.

जब टेकऑफ के लिए पायलट प्लेन की इंजन स्टार्ट करता है, तो उसी वक्त स्टीम के प्रेशर से पिस्टन भी प्लेन के साथ आगे बढ़ता है. लेकिन जैसे ही रनवे की छोर तक प्लेन बढ़ता है, पिस्टन रुक जाता है और उसके प्रेशर से जहाज को बल मिलता है जिससे झटके भर में गुलेल में भरे पत्थर की तरह प्लेन हवा में उड़ान भर लेता है.

हालांकि, वॉर शिप (Battle Carrier) के रनवे से प्लेन के टेक-ऑफ की प्रक्रिया जितनी आसान पढ़ने में लग रही है, उतनी असलियत में नहीं होती. प्लेन के पायलट से लेकर डेक के स्टाफ को काफी अलर्ट रहकर इस काम को अंजाम देना होता है वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

General Knowledge: कभी सोचा है, भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की इतनी परफेक्ट फोटो कहां से आई?

General knowledge: क्या आप भी ऑन करके सोते हैं अपना वाईफाई? खतरनाक तरंगें आपको कर सकती हैं बीमार,बरतें ये सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़ रही महिला मजदूरों की संख्या, जानें किस देश में यह सबसे ज्यादा?
भारत में बढ़ रही महिला मजदूरों की संख्या, जानें किस देश में यह सबसे ज्यादा?
रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
रात में ही क्यों निकलते हैं कॉकरोच, दिन में कहां छिप जाते हैं?
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
दुनिया में LNG का सबसे बड़ा सप्लायर कौन? आंकड़ों से समझें
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget