एक्सप्लोरर

क्या होती है SLEEP CYCLE, जानिए किस समय आती है सबसे गहरी नींद और कब होती है हल्की नींद

स्लीप साइकिल स्वस्थ्य नींद की निशानी है. ये 5 स्टेज में पूरी होती है. पांचवी स्टेज में व्यक्ति गहरी नींद में होता है. इसी दौरान सपने देखना शुरू करता है

Sleep cycle 5th Stage: यदि नींद प्रॉपर नहीं आ रही है या फिर बीच मेें उठ उठकर सो रहे हैं तो यह बीमार होने का इंडीकेशन हैं. प्रॉपर नींद न लेने पर डिप्रेशन, एंग्जाइटी समस्याएं घर करने लगती हैं. बाद में हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी प्रॉब्लम देखने को मिलती हैं. नींद ऐसे ही नहीं है, झट से लेटे पट से सो गए. नींद का पूरा चक्र(SLEEP CYCLE) होता है. आज इसी चक्र को समझने की कोशिश करते हैं. हलकी नींद कैसे साउंड स्लीप में तब्दील हो जाती है. इस बीच में क्या क्या होता है. सपने किस चरण में आते हैं. 

5 चरण में होती है नींद पूरी
नींद कोई एक या दो नहीं, पूरे 5 चरणों में पूरी होती है. पहली और दूसरी स्टेज लाइट स्लीप, तीसरी और चौथी डीप स्लीप, जबकि पांचवी स्टेज को REM SLEEP कहा जाता है. 

नींद की पहली स्टेज
यह चरण लाइट स्लीप कहते हैं. जिसे आमतौर पर कच्ची नींद कहा जाता है. इस अवस्था में थोड़ी सी भी आवाज होने पर आंखें झट से खुल जाती हैं. इस चरण में आंखों की पुतलियां धीरे धीरे चलती रहती हैं. मसल्स की एक्टिविटीज भी धीमी होने लगती है. 

नींद की दूसरी स्टेज 
पहली स्टेज का चक्र पूरा होने के बाद नींद दूसरे चरण में प्रवेश करती हैं. इसमें ब्रेन गहरी नींद में जाने की तैयारी करने लगता है. इस दौरान आंखों की गति धीमी होने लगती है. बॉडी का तापमान कुछ कम होने लगता है. हार्ट रेट भी पहले की अपेक्षा स्लो होने लगता है. 

नींद की थर्ड स्टेज  
दूसरी स्टेज के बाद अब तीसरे चरण में प्रवेश की बारी होती है. इस अवस्था में ब्रेन गहरी नींद मेें पहुंच चुका है. दिमाग से धीमी धीमी डेल्टा तरंगे निकलना शुरू हो जाती हैं. यह कुछ अन्य तरंगों से जुड़कर दिमाग को और शिथिल बनाने की कोशिश करती हैं. 

नींद की चौथी स्टेज 
चौथी स्टेज में दिमाग गहरी नींद में पहुंच चुका है. इस दौरान दिमाग से निकली तरंगे ब्रेन और अन्य बॉडी को तेजी से शिथिल करना शुरू कर देती है. हार्ट की स्पीड बहुत कम हो चुकी होती हैं. सांसों की स्पीड भी घट जाती हैं. इसी दौरान आप पांचवें चरण की ओर जा रहे होते हो. 

पांचवी और आखिरी स्टेज
यह नींद का आखिरी चरण होता है. इस चक्र को हेल्दी तरीके से पूरा कर लिया जाए तो इसे ही हेल्दी स्लीप कहा जाता है. इस स्टेज को REM SLEEP कहा जाता है. इस स्टेज में आंखें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं. सोने वाला व्यक्ति सपने देखने लगता हैं. सपने के कारण आंखों की पुतलियां इधर उधर तेजी से घूमती हैं. करीब 90 मिनट तक यह पीरियड रहता है. हालांकि अधिक उम्र होने पर यह चक्र कम समय का हो जाता है. बच्चे और युवाओं में यह पीरियड अधिक होता है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget