एक्सप्लोरर

छिपकली को भगाने के लिए लोग घरों में लगाते हैं मोर पंख! कितना असरदार है यह तरीका?

घर में रहने वाली छिपकली से परेशान होकर लोग घरों में मोरपंख लगाते हैं, क्या सच में मोरपंख से डरती हैं छिपकलियां? आइए जानते हैं इस बारे में वैज्ञानिकों का क्या कहना है...

Keep Away Lizard: बहुत से लोग छिपकली से डरते हैं. घर की दीवारों पर चलती हुई छिपकलियां देख लोग डर जाते हैं, खासकर महिलाओं को इनसे ज्यादा डर लगता है. उन्हे डर रहता है कि कहीं ये चलते-चलते उनके ऊपर ही न गिर जाए. आपने देखा होगा कि बहुत से लोग घर में रहने वाली इन छिपकलियां से काफी परेशान रहते हैं. इन छिपकलियां को घर से भगाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तरीके आजमाते हैं. इन्ही में से एक तरीका यह है कि लोग अपने घरों में मोरपंख लगाकर रखते हैं. 

ऐसा कहा जाता है कि मोरपंख को देखकर छिपकलियां डरती हैं और घर में जिस जगह मोरपंख लगा होता हैं घर के उस हिस्से में छिपकलियां नहीं आती हैं. आपने बहुत से लोगों को अपने घरों में इस नुक्ते को लागू किए हुए भी देखा होगा. क्या यह तरीका वाकई असरदार होता है? क्या सच में छिपकली मोर के पंख से डरती हैं या फिर यह हमारी मानसिकता मात्र है? आइए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब. 

लोगों का कहना - मोर पंख से डरती है छिपकली 

कहा जाता है कि छिपकली मोर के पंख से डरती है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि छिपकलियां मोर पंख से इसलिए डरती हैं, क्योंकि मोर के पंख के ऊपरी हिस्से पर जो डिजाइन होता है वह एक आंख की तरह लगता है, जिसे छिपकली किसी बड़े जानवर की आंख समझती हैं और इससे डर कर भाग जाती हैं. इस वजह से छिपकलियां मोर पंख से डरती हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना यह भी है कि मोरपंख से कुछ ऐसी विशेष गंध निकलती है, जिससे छिपकलियां इससे दूर ही रहती हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि मोर खुले में छिपकलियों को खा जाते हैं तो ऐसे में कई कीट पतंगे मोर से डरते हैं और इससे दूर ही रहते हैं, जिस वजह से छिपकलियां भी मोर के पंख से डरती हैं. 

वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है. 

हालांकि, अभी तक वैज्ञानिक आधार पर इसके पीछे का स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है और ना ही इस बात का ठोस वैज्ञानिक सबूत मिला है कि सच में छिपकलियां मोर पंख से डर कर घर से भाग जाती हैं. कई रिपोर्ट में इन दावों को गलत भी बताया गया है क्योंकि यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिसमें छिपकली काफी देर तक मोर पंख के आसपास घूम रही होती है और यहां तक कि उसके ऊपर भी बैठ जाती है. 

यह भी पढ़ें -

दिवाली पर क्यों होता है उल्लू का ज़िक्र?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
बंगालियों को क्यों पसंद है हिल्सा मछली, जिसके एक्सपोर्ट पर लगा बैन?
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास
कब और कैसे शुरू हुआ लंच बॉक्स का चलन? जानें इतिहास
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?
चांद पर हथौड़ा और पंख एक साथ गिराए जाएं तो क्या पहले गिरेगा, जानें ग्रैविटी का खेल?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget