एक्सप्लोरर

क्या ओलंपिक के दौरान शराब पी सकते हैं खिलाड़ी? ये है नियम

Paris Olympics 2024: आज यानी 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में चलिए इस खेल से जुड़े खास नियमों को जानते हैं.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत आज यानी 26 जुलाई से होने जा रही है. इस बार ओलंपिक में दुनियाभर के 10,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. वही भारत की ओर से कुल 117 एथलीट ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन एथलीटों में 72 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं. जिनपर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. साथ ही इन खिलाड़ियों से देश को मेडल की उम्मीद भी है. ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को कई नियमों का पालन करना होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या ओलंपिक के दौरान खिलाड़ी शराब पी सकते हैं? चलिए इसका जवाब जानते हैं.

ओलंपिक के दौरान शराब पी सकते हैं खिलाड़ी?

इसका जवाब है नहीं. दरअसल ओलंपिक खेलों में शराब और सिगरेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. यदि खेल को दौरान कोई खिलाड़ी शराब या सिगरेट पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे खेल से बाहर कर दिया जाता है. इसके अलावा यदि ओलंपिक खेलों से पहले प्रैक्टिस करते समय भी देश में कोई खिलाड़ी शराब या सिगरेट पीता हुआ पाया जाता है और इसे लेकर पुख्ता सबूत होते हैं तो उस खिलाड़ी को भी बाहर कर दिया जाता है. खिलाड़ियों को इस नियम का सख्ती से पालन करना होता है.

शराब पीने पर जापान की इस खिलाड़ी को होना पड़ा बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 में शराब और धूम्रपान को लेकर नियम कितने सख्त हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी शुरुआत से पहले ही धूम्रपान करने पर एक खिलाड़ी को अपना नाम वापस लेना पड़ा है. दरअसल जापान की महिला कलात्मक जिमनास्टिक टीम की 19 वर्षीय कप्तान शोको मियाता ने ओलंपिक से अपना नाम वापस लिया है. इसको लेकर जापानी जिमनास्टिक एसोसिएशन (जेजीए) का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मियाता ने धूम्रपान करके टीम की आचार संहिता का उल्लंघन किया है, इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. इसको लेकर जेजीए के अधिकारियों का कहाना है कि मोनाको में टीम के प्रशिक्षण शिविर को छोड़ने के बाद जापान पहुंची थी, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई थी. जेजीए ने कहा है कि अब पांच के बजाय चार एथलीट ही प्रतिस्पर्धा करेंगे.                                                                                             

यह भी पढ़ें: किसी महल से कम नहीं लंदन में मुकेश अंबानी का ये 7 स्टार होटल, एक दिन का किराया सुनकर सन्न रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget