एक्सप्लोरर

Luxury Train: देश की पहली लग्जरी ट्रेन वास्तव में है लग्जरी, इसमें सवारी करना हर किसी के जेब की बात नहीं

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन की टिकट बुकिंग का तरीका बाकी ट्रेनों से अलग है. इस ट्रेन की टिकट 65 दिन पहले बुक करानी होती है. 25 प्रतिशत रुपये देकर भी इसकी बुकिंग करा सकते हैं.

Palace on Wheels: पैलेस ऑन व्हील्स भारत की सबसे पहली लग्जरी ट्रेन है. इस ट्रेन की शुरुआत 26 जनवरी 1982 को हुई थी. ये ट्रेन पूरी तरह से एअरकंडीशनर होने के साथ वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है. इस ट्रेन में आपको एअरकंडीशनर सैलून, डाइनिंग कार, व्यक्तिगत सेवाओं से लेकर स्टॉक बार, बेडरूम, लाउंज, पेंट्री, किचन, वॉल टू वॉल कारपेटिंग जैसी तमाम सुविधाएं विश्व स्तरीय लेवल की हैं.

पैलेस ऑन व्हील्स टूर प्लान: 

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का टूर प्लान 8 दिन और 7 रातों का होता है. इसके पहले दिन की शुरुआत शाम 6:30 बजे सफदरगंज रेलवे स्टेशन से होती है. दूसरे दिन आपको जयपुर घूमने को मिलता है. तीसरे दिन आप सवाई माधवपुर और चित्तौरगढ़ घूमेंगे, चौथा दिन उदयपुर में घूमने के लिए मिलेगा, पांचवा दिन जैसलमेर, छठवां दिन जोधपुर में गुजरेगा, सातवां दिन भरतपुर और आगरा के लिए होता है और आठवें दिन ट्रेन आपको वापस दिल्ली उतार देती है.

पैलेस ऑन व्हील किराया:

इस लग्जरी ट्रेन के किराये की बात करें तो एक यात्री का एक रात (एक दिन-एक रात) का किराया 69,350 (उनहत्तर हजार तीन सौ पचास) रुपये और पूरी ट्रिप (यानि सात रातें आठ दिन) का किराया 4,85,450 रुपये है. वहीं अगर आप दो लोग एक साथ यात्रा करते हैं या किसी के साथ अपना केबिन शेयर करते हैं तो यही एक टिकट आपको 42,340 रुपये एक रात के लिए और 2,96,380 रुपये पूरी ट्रिप यानि आठ दिन सात रातों के लिए चुकाने पड़ते है.

अगर आप इसकी सुपर डीलक्स सेवाओं के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए एक यात्री को एक रात के लिए 1,13,880 (एक लाख तेरह हजार आठ सौ अस्सी) रुपये और पूरी यात्रा के लिए 7,97,160 (सात लाख सत्तानवे हजार एक सौ साथ) रुपये टिकट के लिए चुकाने होंगे.

ऐसे होती है टिकट बुक

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन की टिकट बुकिंग का प्रोसिजर बाकी ट्रेन से अलग है. इस ट्रेन की टिकट 65 दिन पहले बुक करानी होती है. हालांकि आप 25 प्रतिशत रुपये देकर भी इसकी बुकिंग करा सकते हैं. फिर भी आपको बाकी बैलेंस 65 दिन के पहले ही जमा करना होता है. साथ ही पूरी जानकारी और एक पहचान पत्र की कॉपी भी देनी होती है.

नोट- जानकारी केवल भारतीय नागरिकों के लिए है

इसे भी पढ़ें-

Railway Interesting Facts: भारतीय ट्रेन में डेली सफर करने वालों की संख्या जानकर हैरान रह जायेंगे आप, जानिए रेलवे की कुछ खास बातें

Indian Railway Amazing Facts: इतना बड़ा है भारतीय रेलवे ट्रैक, लगा देगा पूरी दुनिया के डेढ़ चक्कर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget