एक्सप्लोरर

Pakistani Seema Haider Son Name: अपने बच्चों के क्या-क्या नाम रख चुकी सीमा हैदर? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

Pakistani Seema Haider Son Name: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने नवजात बेटे का नामकरण कर चौंका दिया है. आइए जानें सीमा हैदर के छह बच्चों के क्या नाम हैं.

Pakistani Seema Haider Children Name: सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर गूंज रही किलकारियों के बीच अब नामों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार हो गई है. पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा ने अब अपने भारतीय परिवार को नया विस्तार दिया है. सीमा ने अपने बच्चों के नाम रखने के लिए जिस तरह से भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का सहारा लिया है, उसने उनके इरादों को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है. आइए जानते हैं सीमा के सभी बच्चों के पुराने और नए नामों की पूरी लिस्ट.

सीमा हैदर ने क्या रखा नवजात का नाम?

सीमा हैदर ने हाल ही में अपने बेटे के नामकरण संस्कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है. सीमा का कहना है कि उनके लिए इस देश से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए उन्होंने अपने बेटे को यह पहचान दी है. नामकरण के दौरान सीमा पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं, जिसे सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया.

बेटी का क्या रखा था नाम?

बेटे से पहले सीमा और सचिन की एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने 'भारती मीणा' रखा है. सीमा अपनी इस बेटी को प्यार से 'मीरा' या 'मीरू' कहकर भी बुलाती हैं. भारती नाम भी पूरी तरह से भारतीयता के रंग में रंगा हुआ है. सीमा का मानना है कि उनके बच्चों के नाम उनकी नई जिंदगी और नई आस्था का प्रतीक हैं. सचिन मीणा के साथ मिलकर उन्होंने अपने बच्चों को पूरी तरह भारतीय परिवेश में ढालने का फैसला किया है. 

पाकिस्तान में जन्मे चार बच्चों के नाम

भारत आने से पहले सीमा के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे थे. इन बच्चों के नाम पूरी तरह अलग और पाकिस्तानी पारंपरा के अनुसार थे. सीमा के बड़े बेटे का नाम फरहान अली है, वहीं उनकी तीन बेटियां हैं जिनके नाम फरवा, फरिहा और फरहा हैं. ये चारों बच्चे सीमा के साथ ही सरहद पार कर भारत आए थे और अब वे सचिन मीणा के साथ उनके घर में ही रह रहे हैं.

फरवरी 2026 में हुआ बेटे का जन्म

सीमा और सचिन के बेटे 'भारत' का जन्म फरवरी 2026 में हुआ है. यह उनकी छठी संतान है. सीमा ने इस बच्चे के जन्म को अपने और सचिन के प्यार की सबसे बड़ी निशानी बताया है. बच्चे के जन्म के बाद से ही घर में उत्सव का माहौल है और सीमा लगातार वीडियो बनाकर अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं. वे अक्सर कहती हैं कि अब उनका पूरा परिवार भारत का हिस्सा बन चुका है.

यह भी पढ़ें: Suez Crisis: स्वेज नहर संकट क्या था? जिसमें टूटा था ब्रिटेन-फ्रांस और इजरायल का ख्वाब, अब अमेरिका की बारी!

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheikh Hasina Returning To Bangladesh: अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget